{"_id":"6503d5527e15bac2ca0a61d3","slug":"krait-snake-bit-an-innocent-child-sleeping-in-the-house-he-died-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: घर में सो रहे मासूम बच्चे को करैत सांप ने डसा, हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: घर में सो रहे मासूम बच्चे को करैत सांप ने डसा, हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 15 Sep 2023 09:24 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 15 Sep 2023 09:24 AM IST
सार
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम नैनमुर में रहने वाले एक छह वर्षीय मासूम बच्चे को एक करैत सांप ने डस लिया, बच्चे को सही समय में उपचार के लिए मेकाज लेकर परिजन तो निकले, लेकिन उससे पहले ही बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
Jagdalpur News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम नैनमुर में रहने वाले एक छह वर्षीय मासूम बच्चे को एक करैत सांप ने डस लिया, बच्चे को सही समय में उपचार के लिए मेकाज लेकर परिजन तो निकले, लेकिन उससे पहले ही बच्चे की मौत हो गई, बच्चे के परिजनों ने सांप को पकड़कर घर में रखे हुए है, बच्चे की मौत के साथ ही घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि परपा थाना क्षेत्र के ग्राम नैनमूर में रहने वाले साधुराम के छह वर्षीय बेटा दिनेश अपनी मां बसंती के साथ पलंग पर सो रहा था कि अचानक से एक करैत सांप ने बच्चे की कमर में डस लिया। जिसके बाद बच्चे ने शोर मचाया, बच्चे की मां ने इसकी जानकारी पति के साथ ही घर वालों को दी। जहां परिजनों ने सबसे पहले सांप को पकड़कर उसे डिब्बे में भरने के साथ ही बच्चे को 112 डायल में लेकर मेकाज पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही बच्चे की मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन