Jagdalpur: सेट टॉप बॉक्स को छूते ही करंट की चपेट में आई जयमति, उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिजनों का बुरा हाल
घटना के बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विस्तार
बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडापाल में रहने वाले सुकु कश्यप की बेटी टीवी देखने के लिए सेट टॉप बॉक्स को छूते ही करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को बच्ची के पीएम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि सुकु कश्यप की 12 वर्षीय बेटी जयमति जो मुंडापाल गांव के स्कूल में कक्षा 6वीं की छात्रा थी। सोमवार की रात को घर में टीवी देखने के लिए जैसे ही सेट टॉप बॉक्स को पकड़ा तभी करंट लगने के कारण बेहोश हो गई। जयमति के बेहोश होते ही घर में मौजूद बच्चों ने आसपास के लोगों के साथ ही परिजनों को सूचना दिया। बच्ची को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजननों को सैंप दिया है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।