{"_id":"65053bf61e9b55aa2e01f2b8","slug":"jagdalpur-news-youth-dies-after-being-hit-by-train-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: ट्रेन की चपेट में आकर हुई युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: ट्रेन की चपेट में आकर हुई युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 16 Sep 2023 10:54 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:54 AM IST
सार
जगदलपुर के पंडरीपानी के हजारीगुड़ा में रहने वाला युवक शनिवार की सुबह ट्रेन से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Jagdalpur News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर के पंडरीपानी के हजारीगुड़ा में रहने वाला युवक शनिवार की सुबह ट्रेन से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज लेकर आई। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही गांव वालों से लेकर घर वाले मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पंडरीपानी हजारीगुडा निवासी बुधरू मौर्य पिता भालू मौर्य 30 वर्ष शनिवार की सुबह छह बजे शौच के लिए घर से निकला था। घर से करीब से 300 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर अचानक विशाखापत्तनम की ओर से आ रही ट्रेन से टकरा गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव के युवक कमलू ने मृतक की पहचान करने के बाद मृतक के परिजन लक्ष्मण बेसरा को फोन पर जानकारी दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन