फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   ITBP sets up new camp in Naxal-affected Kutul presence of security forces will increase in Jagdalpur

Jagdalpur: नक्सल प्रभावित कुतुल में आईटीबीपी ने स्थापित किया नया कैंप, बढ़ेगी सुरक्षाबलों की मौजूदगी

Thu, 06 Feb 2025 04:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 06 Feb 2025 04:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान मिशन कगार-2026 के तहत सुरक्षा बलों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) नए कंपनी ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) स्थापित कर रही है।

विज्ञापन
ITBP sets up new camp in Naxal-affected Kutul presence of security forces will increase in Jagdalpur
आईटीबीपी ने स्थापित किया नया कैंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान मिशन कगार-2026 के तहत सुरक्षा बलों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) नए कंपनी ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी ने पांच फरवरी को नारायणपुर जिले के कुतुल क्षेत्र में नया कैंप स्थापित किया है। यह कैंप कोडलियार से करीब 5 किमी आगे स्थित है, जो नक्सल गतिविधियों के लिए कुख्यात अबूझमाड़ क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन


इस कैंप की स्थापना से नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है। सुरक्षा बलों की उपस्थिति से स्थानीय निवासियों में भय कम होगा और उन्हें सुरक्षा का अहसास होगा। इसके साथ ही इस पहल से क्षेत्र में विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी और आमजन को देश की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कैंप की स्थापना के दौरान आईटीबीपी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें राणा आईटीबीपी डीआईजी युद्धवीर सिंह, आईटीबीपी 53वीं वाहिनी अमित भाटी सेनानी, आईटीबीपी 41वीं वाहिनी सेनानी नरेंद्र सिंह, काकेर रेंज डीआईजी अमित कामले और पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार सहित डीआरजी और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान शामिल रहे। आईटीबीपी की इस रणनीतिक पहल से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की पकड़ मजबूत होगी, जिससे नक्सलियों के मंसूबों पर अंकुश लगेगा और क्षेत्र में शांति व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed