फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   IED Blast Bastar fighter soldier injured in IED blast airlifted to Raipur

IED Blast: आईईडी ब्लास्ट में बस्तर फाइटर का जवान घायल, एयरलिफ्ट कर ले जाया गया रायपुर

Wed, 22 Nov 2023 06:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 22 Nov 2023 06:48 PM IST
सार

इस घटना में जवान के पैर में चोट आई। बेहतर ईलाज के लिए घायल जवान को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर भेजा गया जहां इलाज जारी है। घायल जवान रोशन नाग की स्थिति सामान्य है और वह खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
IED Blast Bastar fighter soldier injured in IED blast airlifted to Raipur
आईईडी ब्लास्ट में बस्तर फाइटर का जवान घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से बस्तर फाइटर का एक जवान घायल हो गया है। जवान के पैर में गंभीर चोट आई है। जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया था लेकिन जवान की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जवान को राजधानी रायपुर रेफर कर दिया है। हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर भेजा गया जहां घायल जवान इलाज जारी है। जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

 

बस्तर आईजी सुंदर राज पी. ने बताया कि मंगलवार की रात डीआरजी दंतेवाड़ा का बल अभियान हेतु उरसांगल (थाना जगरगुण्डा) की ओर रवाना हुआ था। इस इलाके में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी प्लांट कर रखा था। सर्चिग के दौरान ग्राम बैनपल्ली के पास बस्तर फाइटर के जवान रोशन नाग का पैर आईईडी पर आ गया जिससे जोर का धमका हुआ। 

विज्ञापन

 

इस घटना में जवान के पैर में चोट आई। बेहतर ईलाज के लिए घायल जवान को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर भेजा गया जहां इलाज जारी है। घायल जवान रोशन नाग की स्थिति सामान्य है और वह खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed