फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Husband scolded his wife after seeing her drinking alcohol neighbour killed her in Jagdalpur

Jagdalpur: पत्नी को शराब पीता देख पति ने डाटा, पड़ोसी ने उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Dec 2024 04:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 05 Dec 2024 04:07 PM IST
सार

कोंडागाँव जिले के फरसगांव क्षेत्र के उरन्दाबेड़ा थाना में हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां पति के द्वारा पत्नी को शराब पीने से मना करने पर गुस्साए पड़ोसी ने पीट-पीट के हत्या कर दिया।

विज्ञापन
Husband scolded his wife after seeing her drinking alcohol neighbour killed her in Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागाँव जिले के फरसगांव क्षेत्र के उरन्दाबेड़ा थाना में हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां पति के द्वारा पत्नी को शराब पीने से मना करने पर गुस्साए पड़ोसी ने पीट-पीट के हत्या कर दिया, मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया 3 दिसम्बर के रात्रि लगभग 9.30 बजे सगनी बाई नेताम अपने पड़ोसी सगाराम मंडावी के घर धान मिजाई के बाद पार्टी मनाने गई थी, देर रात तक अपने घर वापस नहीं लौटने पर पति मंशाराम नेताम इसे लेने सगाराम मंडावी के घर गया, जहां आंगन में पत्नी एवं आरोपी शराब पीता देख कर पत्नी को डाटने एवं गाली देने से नाराज व आक्रोश में आकर आरोपी सगाराम मंडावी द्वारा मंशाराम नेताम को धक्का देकर जमीन में गिराकर लात, हाथ मुक्का से पेट पीठ एवं पसली को मारपीट किया गया।  
विज्ञापन


इस दौरान बीच बचाव करने के लिए आई, मारपीट से जख्मी  मंशाराम बेहोश हो गया था, जिसे आरोपी द्वारा रात में ही उठाकर उसके घर के कमरे में छोड़ कर चला गया, घायल मंशाराम की कुछ देर के बाद मृत्यु हो गई,  प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना उरन्दाबेड़ा पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी सगाराम मंडावी 45 वर्ष ग्राम कुलानार को थाना उरन्दाबेड़ा में धारा 103(1) बीएनएस के मामले में 24 घण्टे में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed