{"_id":"665ebf5799c92d00550fb541","slug":"high-speed-truck-hit-nursing-student-in-jagdalpur-2024-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने नर्सिंग छात्रा को मारी टक्कर, हादसे में हुई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने नर्सिंग छात्रा को मारी टक्कर, हादसे में हुई घायल
Tue, 04 Jun 2024 12:47 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:47 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने नर्सिंग छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई है।
विज्ञापन
नर्सिंग छात्रा सड़क हादसे में घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के सामने मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने नर्सिंग की छात्रा को अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में छात्रा को चोट आई है। घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस मौके पर पहुंच घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हेमलता बघेल 18 वर्ष तेलीमारेंगा जो कि मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के पीछे स्थित बोधनी देवी नर्सिंग कालेज में सेकेंड ईयर की छात्रा है। मंगलवार की सुबह अपनी स्कूटी पर सवार होकर नर्सिंग कॉलेज जा रही थी। तभी केशलूर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने हेमलता को अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इस घटना में हेमलता को हाथ, पैर में चोट आई है। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक को पकड़ लिया गया। घायल को बेहतर उपचार के लिए परपा की पैट्रोलिंग वाहन से मेकाज अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन