{"_id":"67d576405c08a1088c016fb3","slug":"high-speed-car-overturned-in-field-two-minor-children-died-in-accident-two-injured-in-jagdalpur-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: तेज रफ्तार कार खेत में पलटी, हादसे में दो नाबालिग बच्चों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: तेज रफ्तार कार खेत में पलटी, हादसे में दो नाबालिग बच्चों की मौत, दो घायल
Sat, 15 Mar 2025 07:05 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 15 Mar 2025 07:05 PM IST
सार
जगदलपुर में घोटिया थाना क्षेत्र के भैंसगाव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खेत में जा पलटी। इस हादसे में दो नाबालिगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो घायलों को बेहतर उपचार के लिए लोहंडीगुड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कार पलटने से दो की मौत दो घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में घोटिया थाना क्षेत्र के भैंसगाव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खेत में जा पलटी। इस हादसे में दो नाबालिगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो घायलों को बेहतर उपचार के लिए लोहंडीगुड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकरी के मुताबिक छह नाबालिग जाटम निवासी कार लेकर घूमने गए थे, जहाँ से वापसी के दौरान भैंसगाव के पास कार खेत में जा पलटी। इस घटना में दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो नाबालिक मौका देख वहां से भाग निकले, जबकी आसपास के लोगों ने घटना को देख तत्काल बचाने के लिए भागे, जहाँ शवों को निकालने के साथ ही घायल को बाहर निकाला गया, जहाँ घायलों को बेहतर उपचार के लिए लोहंडीगुड़ा में लाया गया, जबकि शवो को पीएम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है मृतक 11 वी के छात्र थे, जबकि घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई, वही परिजन मौके पर आ पहुँचे, जबकि घायलों का बेहतर उपचार जारी है।
विज्ञापन