{"_id":"688492a049355589a40b3741","slug":"half-naked-body-of-a-woman-found-in-the-market-police-busy-investigating-truth-will-be-revealed-after-postmort-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: बाजार में मिला महिला का अर्धनग्न शव, जांच में जुटी पुलिस, पीएम के बाद होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: बाजार में मिला महिला का अर्धनग्न शव, जांच में जुटी पुलिस, पीएम के बाद होगा खुलासा
Sat, 26 Jul 2025 08:50 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:50 PM IST
सार
दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार बाजार में आज सुबह एक 45 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव देखा गया, घटना की जानकारी लगते ही गाँव मे हड़कंप मच गया, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दिया गया।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार बाजार में आज सुबह एक 45 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव देखा गया, घटना की जानकारी लगते ही गाँव मे हड़कंप मच गया, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दिया गया, जहाँ शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है, वही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार बर्मन ने बताया कि पालनार के ही ग्राम मोसल डोडापारा निवासी हूँगी मंडावी 45 वर्ष शुक्रवार की सुबह पालनार के साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने के लिए आई हुई थी। जहाँ देर शाम तक शराब का सेवन करने के बाद वही बैठी रही, गाँव के कुछ लोगों ने उसे शाम को घर चलने की बात भी कही, लेकिन वही बैठी रही, ज्यादा शराब पी लेने के कारण वहां से उठ भी नही पाई।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह जब बाजार में साफ सफाई करने के लिये कर्मचारी आये तो उन्होंने देखा कि हूँगी का शव था, साथ ही अर्धनग्न अवस्था मे थी, मौके पर पहुची पुलिस ने जब शव का निरीक्षण किया तो शरीर मे कही भी चोट के कोई भी निशान नही थे, वही शव को पीएम के लिए भेजा गया है, पीएम के बाद ही मामले का खुलासा होगा कि आखिर महिला की मौत का कारण क्या है।
विज्ञापन