फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Garage owner used to sell stolen motorcycles by preparing fake documents in Dantewada

दंतेवाड़ा: फर्जी दस्तावेज तैयार कर चोरी की मोटरसाइकिल बेचता था गैरेज मालिक, साथियों के साथ गिरफ्तार

Fri, 25 Jul 2025 04:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 25 Jul 2025 04:43 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र में मोटरसाइकिल गैरेज चलाने वाले मालिक को गीदम पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके गैरेज के पीछे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया, इस फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने वालों में 2 अन्य साथी भी थे। 

विज्ञापन
Garage owner used to sell stolen motorcycles by preparing fake documents in Dantewada
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र में मोटरसाइकिल गैरेज चलाने वाले मालिक को गीदम पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके गैरेज के पीछे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया, इस फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने वालों में 2 अन्य साथी भी थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया गया, पकड़े गए मोटरसाइकिल की कीमत 7 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है, वही पुलिस ने इस मामले में फर्जी आरसी बुक आदि भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया की 24 जुलाई को एमसीपी लागाकर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध दोपहिया वाहन को रोका गया,  वाहन चालक के पास वाहन के संबंध में किसी भी तरह से कोई भी कागजात नहीं थे, वही जब वाहन नंबर की जांच की गई तो दुपहिया नंबर एक कार के नंबर के रूप में दर्ज किया गया था, पुलिस ने आरोपी गुलशन नाहटा निवासी गीदम को थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि वाहन चोरी की है, इसके अलावा अन्य और वाहन है जिसे वह अपने गैरेज के पीछे छिपाकर रखा हुआ है, आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी के गैरेज के पीछे खोजबीन किया, जहाँ अन्य वाहन को भी बरामद किया गया।
विज्ञापन


आरोपी गुलशन नाहटा ने पुलिस को बताया कि वह एक मोटरसाइकिल गैरेज चलाता है, साथ ही हैदराबाद से चोरी की गई दुपहिया वाहन जिनमें स्पलेंडर, बुलेट एवं पल्सर शामिल हैं, सभी को गीदम लाकर अपने अन्य दो साथियों की मदद से फर्जी दस्तावेज और फर्जी नंबर प्लेट बनाकर बेचने का प्रयास कर रहा था, आरोपी ने यह भी बताया कि वह यह कार्य कैलाश निषाद  निवासी जगदलपुर और रिज्जू केजे निवासी गीदम के साथ मिलकर करता था, फर्जी आरसी बुक तैयार कर वाहनों को बेचने में दोनों संलिप्त थे, आरोपी की निशानदेही पर पांच दोपहिया वाहन दो बुलेट, दो स्पलेंडर, एक पल्सर बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 7 लाख 50 हजार है, जब्त वाहनों के नंबर प्लेट और दस्तावेजों की पुष्टि पर पाया गया कि ये वाहन फर्जी नंबरों के साथ उपयोग किए जा रहे थे, इस मामले में इस्तेमाल किए गए प्रिंटर तथा अन्य सामग्री भी गीदम पुलिस ने बरामद करते हुए जब्त कर लिया है। इस मामले में थाना गीदम में 3 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed