फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   France Couple Philip and Muriel visit Bastar and praised farming

Jagdalpur: फ्रांस के दंपती को पसंद आई बस्तर की खेती-बाड़ी, फिलिप बोले- यहां कि संस्कृति अपने आप में धरोहर है

Tue, 21 Mar 2023 03:35 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Tue, 21 Mar 2023 03:35 PM IST
सार

फ्रांस से बस्तर घूमने आए दंपती को यहां पर किसानों द्वारा की जा रही खेती काफी पसंद आई। उन्होंने साप्ताहिक बाजार भी घूमा और लोगों से बातचीत की। 

विज्ञापन
France Couple Philip and Muriel visit Bastar and praised farming
बस्तर जिले के पुलिस जवानों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूं तो बस्तर में रोजाना दर्जनों विदेशी लोगों का जमावाड़ा लगा रहता है। लेकिन फ्रांस में कृषि विभाग में काम करने वाले फिलिप को यहाँ पर उगने वाले चावल के साथ ही खेती-बाड़ी काफी पसंद आई। वह भारत की यात्रा अपनी पत्नी के साथ आठ बार कर चुके हैं। लेकिन बस्तर पहली बार आते ही उन्हे भा गया। जिसके बारे में खुलकर तारीफ करने के साथ ही बस्तर जिले के पुलिस जवानों के साथ एक यादगार तस्वीर भी खिंचवाई।

विज्ञापन


फ्रांस में 62 वर्ष तक कृषि विभाग में कार्य करने वाले फिलिप अपनी पत्नी मूरियल 61 वर्ष के साथ पहली बार बस्तर 11 मार्च को आए। जहां राजिम से लेकर सिरपुर, भैरमदेव के अलावा अन्य जगहों पर घूमने के बाद बस्तर पहुंचे। फिलिप ने बताया की कृषि क्षेत्र में काम करने के दौरान जब भी उन्हें मौका मिलता अपनी पत्नी के साथ घूमने के लिए निकल जाते हैं। 
विज्ञापन


वह बस्तर आने के बाद यहां के किसानों के द्वारा की जा रही खेती बाड़ी को देखकर काफी खुश हैं। इसके अलावा यहां उत्पन्न होने वाली फसलों के बारे में भी किसानों से बात करने के साथ ही हर एक पल को अपने कैमरे में कैद किया। उनकी पत्नी मुरियल कॉस्मेटिक कंपनी में सेकेट्री के पद पर तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है की बस्तर के लोग काफी अच्छे हैं, यहां लगने वाले बाजार में आने वाले लोग भी बड़े ही शालीनता से सेवा करने के साथ ही अपनी संस्कृति से परिचय कराते हैं। यहां की आदिवासी संस्कृति काफी अच्छी है। जिससे लोग बहुत जल्द ही जुड़ जाते हैं। आज तीरथगढ़ के अलावा आसपास के खूबसूरती को निहारने के बाद 22 मार्च को ओडिसा होते हुए अपने देश वापस चले जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed