फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Former BJP MLA Santosh Bafna has started work of installing inscription removed by Congress

Jagdalpur News: भाजपा के पूर्व विधायक संतोष बाफना का बड़ा ऐलान, कांग्रेस ने हटाया, हम सभी शिलालेख लगा रहे हैं

Wed, 02 Aug 2023 10:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Aug 2023 10:13 PM IST
सार

भाजपा नेता संतोष बाफना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रगति पथ के भूमिपूजन का शिलालेख बुधवार को मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने स्थापित करने का कार्य किया।

विज्ञापन
Former BJP MLA Santosh Bafna has started work of installing inscription removed by Congress
भाजपा नेता संतोष बाफना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा शासनकाल के दौरान हुए अनेक विकास कार्यों के भूमिपूजन उपरांत स्थापित शिलालेखों को वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर हटाने को लेकर जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी और जगदलपुर विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष बाफना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रगति पथ के भूमिपूजन का शिलालेख आज बुधवार को मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने स्थापित करने का कार्य किया गया।

विज्ञापन


पिछले दिनों पूर्व विधायक बाफना ने कलेक्टर को पत्र लिख आग्रह किया गया था। मामलें पर उचित हस्ताक्षेप नहीं करने पर आज भाजपाईयों ने रूपसिंह मंडावी एवं पूर्व विधायक बाफना के नेतृत्व भाजपा शासनकाल के दौरान स्वीकृत हुए कार्यों के भूमिपूजन के शिलालेख लगाना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

 

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार और उनके जनप्रतिनिधियों ने बीते पौंने 5 साल में प्रदेश का विकास करना छोड़कर उसके बदले केवल नया रिवाज शुरू करते हुए भाजपा शासनकाल के दौरान स्वीकृत हुए कार्यों का श्रेय लेने का ही किया। जिन कार्यों की सारी औपचारिकाएं पूर्व जनप्रतिनिधि पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप और क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष बाफना के द्वारा की गई थी। उन कार्यों का भूमिपूजन हो चुका था। लेकिन सभी कार्यों मे कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के द्वारा बीते वर्षों में जनता के सामने ढोंग रचने का कार्य किया जा रहा है। सत्यता तो यह है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार और यहॉं के स्थानीय जनप्रतिनिधियों का जगदलपुर क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार का कोई योगदान नहीं है।

कार्यक्रम स्थल पर पूर्व विधायक बाफना ने भाजपा कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में सरकार बदली तो भूमिपूजन के पत्थर भी कांग्रेस की सरकार ने गायब ही कर दिए। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने चुनाव के पूर्व जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए विकास कार्यों की गंगा बहाई थी। और विकास यात्रा के दौरान हाता ग्राउण्ड में स्वीकृत हुए अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन हो चुका था और कई कार्य प्रारंभ भी हो चुके थे, परंतु वर्तमान में देखा जा रहा है कि इस कांग्रेस की सरकार में किसी भी स्थल में भूमिपूजन के संदर्भित शिलान्यास के पत्थर नजर नहीं आ रहे हैं। 

इसके पीछे बाफना ने कारण बताते हुए कहा कि वर्तमान विधायक और कांग्रेस के अन्य जनप्रतिनिधि पिछले पौंने 5 साल में अपनी सरकार से कोई भी विकास कार्य तो शुरू नहीं करा पाए। वह पहले से स्वीकृत और भूमिपूजन हो चुके कार्यों पर वाहवाही बटोरने की कोशिश में जुटे हैं। बल्कि अपनी सरकार से विकास कार्यों को स्वीकृत न करा पाने की वजह से केवल रोड़ा बनाकर रहे और विकास कार्यों के स्थान बदलने का कार्य किया। इससे अच्छा होता, कांग्रेस जनप्रतिनिधि श्रेय लेने की राजनीति न कर स्वयं ही कुछ कार्यों की स्वीकृत करवा लेते।

पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम, शिवनारायण पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भाजपा के द्वारा स्वीकृत कराए हुए कार्यों को अपना बताकर राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं। अपने बलबूते उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। यह सरकार और उसके जनप्रतिनिधि जनता को पौने 5 वर्षों से केवल गुमराह कर रहे हैं। 

इस कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से श्रीनिवास मिश्रा, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डे, सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास, सुधा मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, आलोक अवस्थी, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, निर्मल पानीग्राही, नरसिंह राव, उमाकांत सिंह, बी. जयराम, अतुल कौशल, संतोष त्रिपाठी, लक्ष्मी कश्यप, श्रीश मिश्रा, नरेश कुशवाहा, राजेन्द्र बाजपेयी, आर्येन्द्र सिंह आर्य, बसंत सिंह, गणेश काले, महेश्वरी ठाकुर, गीता नाग, गोदावरी साहू, राकेश तिवारी, रूपेश जैन, प्रकाश झा, अनुज सिंह, श्रीपाल जैन, अनिल लुंकड़, मनोज पटेल, अमरनाथ झा, आनंद झा, गंगोत्री चन्द्रवंशी, डाकेश्वरी पाण्डे, सूरज मिश्रा, किरण दीवान, कौशल्या साहू, निलेश्वरी भागवतकर, विकास पांडे,  बसंती नायक, संगीता तोमर, तरूण चौरिया, संजय गुप्ता, सत्यम झा, रोहित खत्री, अभय दीक्षित, मीना साहू, मनीष पवार, शेखर रेड्डी, वेंकट रमना, अंकित सिंह, प्रमिला कपूर, मनीष जैन, शेखर शर्मा, कृष्णानंद तिवारी, हेमू, सुरेश कश्यप, समीर तिवारी, गणेश नागवंशी व अन्य भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन

भाजपा शासनकाल में स्वीकृत हुए कार्य और उनकी लागत

1. मां दंतेश्वरी मंदिर से एनएमडीसी रेस्ट हाउस तक सड़क निर्माण (प्रगति पथ) लागत 23 करोड़ 17 लाख 62 हजार
2. बोधघाट थाना से डीजे कोर्ट होते हुए गुरूगोविन्द सिंह चौक तक सड़क उन्नयन कार्य लागत 15 करोड़ 93 लाख 29 हजार
3. ऑडिटोरियम (पीजी कॉलेज के सामने) 13 करोड 44 लाख 74 हजार
4. इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट लागत 3 करोड़
5. सेन्ट्रल लाईब्रेरी (ई-लाईब्रेरी) लागत 4 करोड़
6. ग्राम गरावण्ड कला में स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स लागत 7 करोड़, एनएमडीसी के सीएसआर मद से
7. नानगुर-नेतानार-कोलेंग मार्ग लागत 43 करोड़ 21 लाख 64 हजार सहित अनेक ऐसे कार्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed