{"_id":"66921553978e99ac9f0a2e8b","slug":"five-year-old-girl-died-of-malaria-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: मलेरिया से पांच साल की बच्ची की हुई मौत, परिजनों में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: मलेरिया से पांच साल की बच्ची की हुई मौत, परिजनों में शोक की लहर
Sat, 13 Jul 2024 11:19 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:19 AM IST
सार
जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में शुक्रवार की शाम बीजापुर से रेफर आई एक पांच वर्षीय बच्ची की मलेरिया से मौत हो गई। बच्ची की मौत के साथ ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Jagdalpur News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में शुक्रवार की शाम बीजापुर से रेफर आई एक पांच वर्षीय बच्ची की मलेरिया से मौत हो गई। बच्ची की मौत के साथ ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि बीजापुर निवासी दीक्षिता रेंगा पांच वर्ष को मलेरिया होने के कारण उसके परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर ले गए। बच्ची की खराब हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने उसे मेकाज रेफर कर दिया। मेकाज पहुंचने से पहले ही बच्ची की हालत काफी खराब थी। यहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रोजाना आ रहे मलेरिया के मरीज
बताया जा रहा है कि बरसात आने के साथ ही शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार मलेरिया के मरीज बढ़ रहे है, देखा जाए तो मेकाज में रोजाना दो से तीन मरीज मलेरिया से पीड़ित आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस्तर जिले के अंदुरुनी इलाकों में मलेरिया के काफी संख्या में मरीज मेकाज आ रहे हैं। जब स्थिति खराब होती है तो उन्हें उपचार के लिए रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन