{"_id":"68288c4372fe2843b9038341","slug":"fire-broke-out-in-a-house-late-at-night-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-in-jagdalpur-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: देर रात घर में लगी आग, आगजनी से लाखों का माल जलकर राख, दमकल कर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: देर रात घर में लगी आग, आगजनी से लाखों का माल जलकर राख, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
Sat, 17 May 2025 07:04 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 17 May 2025 07:04 PM IST
सार
जगदलपुर शहर के मोतीतालाब पारा स्थित एक घर मे बीती रात अचानक से एक घर मे आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी गई, जहाँ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
देर रात घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर शहर के मोतीतालाब पारा स्थित एक घर मे बीती रात अचानक से एक घर मे आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी गई, जहाँ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, इस दौरान घर का सामान पूरी तरह से जल कर खाक हो गया था। बताया जा रहा कि मोतीतालाब पारा स्थित जानकी पाणिग्राही के घर मे बीती रात अचानक से आग लग गई, घर के लोग किसी तरह बाहर आने के बाद आसपास के लोगो को सूचना दिया गया।
विज्ञापन
आग देखते ही देखते तेजी से फैल गई, वही आसपास के लोगो ने मामले की जानकारी नगर सेना सेनानी संतोष मार्बल को देने के साथ ही कोतवाली पुलिस को भी दी, जहाँ रात में ही दमकल की गाड़ियों के साथ ही पुलिस टीम आ पहुची, जहाँ रात में गली में घर होने के कारण जवानों ने दूसरे के घर की छत पर चढ़कर तेजी से पानी का बौछार किया गया, जहाँ घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, इस दौरान घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया, बताया जा रहा है कि आग शायद शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है, लेकिन इसकी भी जांच की जा रही है। बात करे अगर 3 दिन पहले की तो इसी शार्ट सर्किट के चलते गीदम रोड़ स्थित एक गैरेंज में आग लगने से लाखों का सामान व मशीन जलकर खाक हो गया था।
विज्ञापन