{"_id":"64310d2fcab73763810d6133","slug":"female-city-soldier-hanged-in-duty-room-in-jagdalpur-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: जगदलपुर में महिला नगर सैनिक ने ड्यूटी रूम में लगाई फांसी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: जगदलपुर में महिला नगर सैनिक ने ड्यूटी रूम में लगाई फांसी, अस्पताल में भर्ती
Sat, 08 Apr 2023 12:14 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:14 PM IST
सार
जगदलपुर में महिला नगर सैनिक ड्यूटी के दौरान फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। साथी महिला कर्मी ने उसे बचाया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फांसी का फंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर के बड़े किलेपाल में संचालित होने वाले पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में पदस्थ महिला नगर सैनिक ने ड्यूटी के दौरान शुक्रवार की शाम को गार्ड रूम में ही फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। इस दौरान एक अन्य महिला सैनिक ने उसे देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी, जहां महिला को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है, पूरा मामला कोड़ेनार थाना इलाके का बताया गया है।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मेटगुडा निवासी मालती ध्रुव (30) नगर सैनिक के पद पर पदस्थ है, इसके अलावा उसकी ड्यूटी बड़े किलेपाल के पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में एक अन्य महिला सैनिक निर्मला के साथ लगाई गई है। सात अप्रैल की शाम को अचानक से मालती ने ड्यूटी के दौरान फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, जिसे साथी महिला नगर सैनिक ने देख लिया और उतार कर अस्पताल ले गई।
परिजनों ने बताया कि मालती की तबियत खराब चल रही थी, जिसके चलते उसका उपचार कराया जा रहा था। 25 मार्च को उसने महिला नगर सैनिक कार्यालय पहुंच कर दस्तावेज की भी जांच कराई थी, स्वास्थ्य खराब देख पिता ने उसे ड्यूटी जाने से भी मना किया था, जिसके चलते महिला सैनिक अपनी ड्यूटी पर दो से तीन दिन देरी से गई। पारिवारिक कारण की वजह से उसने यह कदम उठाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।