फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Father was sent to bring liquor after paying him he absconded with his six month old child police is searching

Jagdalpur: पिता को पैसे देकर शराब लाने भेजा, छह महीने के मासूम को लेकर फरार, आरोपी की तलाश में पुलिस

Mon, 02 Sep 2024 07:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Sep 2024 07:16 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पोदुम में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाइक में सवार दो युवकों ने घर में सो रहे मासूम के पिता को शराब लाने के लिए पैसा देकर बाहर भेजा और जाते ही 6 माह के मासूम को लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Father was sent to bring liquor after paying him he absconded with his six month old child police is searching
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : X @CG_cyberpolice

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पोदुम में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाइक में सवार दो युवकों ने घर में सो रहे मासूम के पिता को शराब लाने के लिए पैसा देकर बाहर भेजा और जाते ही 6 माह के मासूम को लेकर फरार हो गए, घटना की जानकारी मासूम के बड़े भाई ने अपने पिता व आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दिया गया, घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पोंदूम बाजारपारा निवासी हिडमो पोडियाम अपने छः माह के मासूम बच्ची को घर के झूला में सुला कर काम कर रहे थे की तभी 2 युवक हेलमेट लगाकर युवक के घर पहुँच शराब की मांग की, युवक द्वारा घर में शराब नही होने पर बाजु के घर से लाने की बात कही गई, जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने ग्रामीण को 1 सौ रुपये देकर शराब लाने के लिए कहा, जैसे ही ग्रामीण पैसे लेकर बाजे के घर में शराब लेने के लिए गया, उसी समय किडनैपर्स ने झूले में लेटे हुए बच्चे को गोद में उठा लिया और अपने साथ बाईक में ले गये। 
विज्ञापन


इस बात से हैरान 9 वर्षीय बेटे ने इसकी सूचना अपनी मां को दी। जिसके बाद पीडित की मां ने उसके पिता को यह बताई, घटना की जानकारी लगते ही आला अधिकारियों की टीम मौके के लिए रवाना किया गया, शाम से ही अलग अलग टीम बच्चे के खोज में लगी हुई है, इसके लिए जगह जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, लेकिन अब तक आरोपियो का कोई भी सुराग नही लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed