फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Father killed his son for not working on the farm

खून का प्यासा बना जल्लाद पिता: जगदलपुर में रॉड से किया हमला, मामूली सी बात पर ले ली जान

Wed, 25 Sep 2024 09:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 25 Sep 2024 09:22 PM IST
सार

जगदलपुर में खेत में काम करने की पिता ने बेटे को सलाह दी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पिता ने बेटे की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Father killed his son for not working on the farm
हत्यारा पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम खगारबेड़ा में बेटे को बार-बार दूसरी जगह काम करने के लिए मना करने और अपने खेत में ही काम करने की बात को लेकर बेटे व पिता में विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने बेटे के सीने पर रॉड से हमला कर जान ले ली। जिसके बाद घायल इलाज ना कराने को लेकर घर में ही पड़ा रहा। जहां रात को घर के आंगन में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए माकड़ी थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि जुनापारा बेलगांव निवासी घुड़राम नेताम का गांव से दो किमी दूर खेत खगारगुड़ा में भी एक घर था। जहां बड़ा बेटा देवेंद्र नेताम 27 वर्ष घर के खेत में काम ना करते हुए बाहर काम करता था।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर खेत में बने घर में पिता और पुत्र में आये दिन विवाद होता था। 23 सितंबर की दोपहर को खेत से लौटने के बाद पिता ने फिर से देवेंद्र को खेत में काम करने की बात को लेकर बातचीत करना शुरू किया। बात इतनी बढ़ गई की पिता गुस्से के कारण खेत में बने घर के एक कमरे में अपने आपको बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा देवेंद्र गुस्से में रोशनदार से कमरे में घुसने का प्रयास करने लगा। जिससे गुस्से में आकर पिता ने कमरे में रखे लोहे के रॉड से उसके सीने पर हमला करते हुए रूम से बाहर चला गया। माकड़ी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी घुड़राम नेताम को गिरफ्तार कर 24 सितंबर को गिरफ्तार किया और 25 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed