{"_id":"67d13fa3bc0608fb1d045326","slug":"farmers-came-to-the-ghat-to-save-their-crops-five-thousand-acres-of-crops-are-on-the-verge-of-drying-up-due-t-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: फसल बचाने घाट पर उतरे अन्नदाता, पानी नहीं मिलने से सूखने की कगार पर पांच हजार एकड़ फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: फसल बचाने घाट पर उतरे अन्नदाता, पानी नहीं मिलने से सूखने की कगार पर पांच हजार एकड़ फसल
Wed, 12 Mar 2025 03:04 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 12 Mar 2025 03:04 PM IST
सार
जगदलपुर में प्रशासन से लगातार पानी की गुहार लगा रहे किसान अब पूरी तरह से थक चुके है, जिसका कारण है कि इन किसानों की 5 हजार एकड़ में फैला फसल सूखने की कगार पर पहुँच चुका है, जिसे देखते हुए अब किसान हाथ में तख्तियां लिए धरने की तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन
फसल बचाने घाट पर उतरे अन्नदाता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में प्रशासन से लगातार पानी की गुहार लगा रहे किसान अब पूरी तरह से थक चुके है, जिसका कारण है कि इन किसानों की 5 हजार एकड़ में फैला फसल सूखने की कगार पर पहुँच चुका है, जिसे देखते हुए अब किसान हाथ में तख्तियां लिए धरने की तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन
बता दे कि जगदलपुर शहर से लगे इंद्रावती नदी में अब किसान धरने की तैयारी कर रहे है, जिसका कारण है कि प्रशासन के द्वारा लगातार किसानों की मांगों की अनदेखी किये जाने से 22 पंचायतों के किसान नाराज हो गए है, अब ये किसान पानी का जुगाड़ करने जोरा नाला तक पहुंचे चुके है, जहां पर जलधारा रोक रही रेत और पत्थरों को हटाया गया। साथ ही बस्तर में 5 हजार एकड़ में फैली फसल जो कि सूखने की कगार पर पहुँच चुकी थी, उसे वापस हरा करने की जदोजहद में लग चुके है, बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पिछले एक महीने से गुहार लगाते हर दरवाजे पर दस्तक देकर किसान थक चुके हैं, किसी तरह से कोई भी उम्मीद नही दिखने पर किसान हाथों में तख्तियां लेकर अपनी मांगों के प्रति कई घंटे तक प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते रहे, जल बंटवारे को लेकर पहल नही हुई तो इंद्रावती में बस्तर के किसान धरना देने की बात कह रहे है।
विज्ञापन