Jagdalpur: 24 घंटे के बाद भी नहीं हो पाई पूरी जांच, आईटी टीम कर रही पड़ताल, खुलासा बाकी
जगदलपुर शहर के मोतीतालाब पारा स्थित श्याम सोमानी के यहां मंगलवार की सुबह आईटी अधिकारियों के द्वारा छापामार कार्येवाही किया गया। ये कार्रवाई 24 घंटे से चल रही है जिसके बारे मे अबतक कोई बड़ा खुलासा नही हो पाया है।
विस्तार
जगदलपुर शहर के मोतीतालाब पारा स्थित श्याम सोमानी के यहां मंगलवार की सुबह आईटी अधिकारियों के द्वारा छापामार कार्येवाही किया गया। ये कार्रवाई 24 घंटे से चल रही है जिसके बारे मे अबतक कोई बड़ा खुलासा नही हो पाया है।
बता दें कि मोतीतालाब पारा स्थित श्याम सोमानी के आफिस के साथ ही कार्यालय में 24 घंटे से आईटी की रेड कार्रवाई जारी है। बिल्डर श्याम सोमानी के मोतीतालाबपारा स्थित निवास पर मंगलवार की सुबह आईटी की टीम आई हुई थी, जिसमें 12 से अधिक अधिकारी लगातार छानबीन कर रहे है, इसके अलावा घर के लोगों के साथ ही दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारियों के मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया गया है। साथ ही जांच प्रकिया लागातार जारी है, बता दे कि सोमानी ग्रुप स्टील कारोबारी के साथ जगदलपुर के बड़े बिल्डर भी माने जाते हैं।
जगदलपुर के अलावा रायगढ़ और रायपुर में भी एक साथ छापा कार्यवाही आईटी की टीम के द्वारा किया गया है। बीएमएस हाउस में अब भी लगातार कार्यवाही चल रही है, प्रोपराइटर श्याम सोमानी बस्तर चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष भी हैं, इस पूरे मामले की जांच करने के लिए रायपुर से आईटी की टीम आई हुई थी, जबकि इस मामले में स्थानीय आईटी को भनक तक नहीं लगने दिया गया। साथ ही पूरी टीम लगातार जांच करने के साथ ही दस्तावेजों की जांच की जा रही है। छानबीन पूरी होने के बाद अधिकारी विस्तृत जानकारी देने की बात कह रहे हैं।