{"_id":"665d3f4b3b9be0b5830bda1d","slug":"drg-head-constable-murdered-by-slitting-his-throat-in-sukma-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सुकमा में DRG प्रधान आरक्षक की गला रेतकर हत्या, वारदात के पीछे नक्सलियों का हाथ होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सुकमा में DRG प्रधान आरक्षक की गला रेतकर हत्या, वारदात के पीछे नक्सलियों का हाथ होने की आशंका
Mon, 03 Jun 2024 09:30 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 03 Jun 2024 09:30 AM IST
सार
सुकमा जिले में हत्या की एक वारदात सामने आई है। जहां डीआरजी प्रधान आरक्षक की गला रेतकर हत्या की गई है। वारदात के पीछे नक्सलियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। सुकमा जिले के गादीरास में बीती रात घटना हुई।
विज्ञापन
डीआरजी प्रधान आरक्षक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात लोगों ने डीआरजी के पद पर तैनात प्रधान आरक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भिजवाया गया।
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि 2-3 जून की दरमियानी रात को अज्ञात लोगों ने थाना गादीरास क्षेत्र में प्रधान आरक्षक सोढ़ी लक्ष्मण का धारदार हथियार से गला रेत दिया। जिससे कि प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद शव को पीएम के लिए भिजवाने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत देखी जा रही है। वहीं परिजनों को घटना की जानकारी लगते ही घर में शोक की लहर छा गई।