फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Doctors saved Isaaq life after consuming insecticide

जाको राखे साइयां मार सके न कोय: कीटनाशक दवा पी...कोमा में पहुंचा; मौत के दरवाजे से लौटा एक साल का मासूम

Sat, 03 Jun 2023 02:29 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 Jun 2023 02:29 PM IST
सार

एक साल के इसाक को मेकाज के डॉक्टरों ने नया जीवनदान दिया है। बच्चा 31 मई को कोमा में चला गया था। लेकिन अब वह खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
Doctors saved Isaaq life after consuming insecticide
बीमार इसाक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम उसरीबेड़ा के रहने वाले रामधर के एक वर्षीय बेटे ने जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसे गंभीर हालत में मेकाज में भर्ती किया गया। जहां शिशु रोग विभाग में डॉक्टरों के अर्थक प्रयास के बाद बच्चे को नई जिंदगी मिली। 

विज्ञापन

कीटनाशक दवा के सेवन के बाद बच्चा पहुंचा कोमा में
बताया जा रहा है कि उसरीबेड़ा निवासी रामधर के एक साल के बेटे इसाक ने खेलने के दौरान किसी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था। जिससे बच्चे का सांस फूलने लगा और फेफड़ों ने धीरे धीरे काम करना बंद कर दिया। साथ ही बच्चा कोमा में चला गया। परिजनों ने बच्चे को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब खतरे से बाहर है एक साल का इसाक
शिशुरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुरूप साहू के साथ ही डॉक्टर मंडावी, डॉक्टर पुष्पराज प्रधान, डॉक्टर राठौर के अलावा जूनियर डॉक्टर के साथ ही स्टाफ नर्स के द्वारा उपचार शुरू कर दिया गया। जहां बच्चे को 2 दिन तक वेंटीलेटर में रखा गया। डॉक्टरों के अर्थक प्रयास के बाद लगातार उसका उपचार चल रहा था, डॉक्टरों का कहना था कि जिस वक्त बच्चे को लाया गया था। वह होश में भी नहीं था। पहले बच्चे के पेट को साफ किया गया। उसके बाद उसका उपचार निरंतर चलता रहा है। अब बच्चा होश में आने के साथ ही खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed