{"_id":"665d5c7d12c8d9ae5f0004ef","slug":"doctor-missing-from-health-center-in-jagdalpur-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर गायब: नक्सली अपहरण की आशंका, सरकारी क्वार्टर में मिला पुराना फोन, पोस्टर भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर गायब: नक्सली अपहरण की आशंका, सरकारी क्वार्टर में मिला पुराना फोन, पोस्टर भी जब्त
Mon, 03 Jun 2024 11:32 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 03 Jun 2024 11:32 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर अचानक गायब हो गए। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने डॉक्टर का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर अचानक हुआ गायब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक वारदात सामने आई है। यहां एक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर अचानक से गायब है। जिसके बाद पुलिस को गायब होने की सूचना भी दी। पुलिस टीम ने डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर में जाकर जांच की है। जांच के दौरान एक सीपीआई उग्रवादी का पोस्टर मिला। जिसे जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
फिलहाल, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। डॉक्टर का अपहरण नक्सलियों ने किया है। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गोस्टी स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर अमलान भोई शनिवार को अचानक से गायब हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अचानक से डॉक्टर के लापता होने की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग सकते में आ गया। मलकानगिरी एसपी को भी इस बात की सूचना मिली।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस डॉक्टर के सरकारी आवास पर पहुंची। जहां एक पुराना फोन मिला। साथ ही सीपीआई उग्रवादी के नाम का पोस्टर मिले। सभी सामान को जब्त कर लिया गया है। ऐसे में पुलिस अब डॉक्टर के अपहरण या फिर डॉक्टर खुद ही लापता हो गए। इन दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।