फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Death woman from a special community villagers refused to bury her

Jagdalpur: विशेष समुदाय की महिला की मौत, ग्रामीणों ने दफनाने से किया इनकार, पुलिस ने निकाला समाधान

Wed, 13 Sep 2023 02:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 13 Sep 2023 02:03 PM IST
सार

मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले को सुलझाने में जुट गए। घंटों की मशक्कत के बाद मृतक के परिजनों ने मूल- धर्म में वापसी करने के साथ ही हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करने की बात कही। 

विज्ञापन
Death woman from a special community villagers refused to bury her
तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे कड़मा में मंगलवार को एक विशेष समुदाय की महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसका कफन दफन किया जा रहा था। गांव वालों को जैसे ही इस बाद की जानकारी लगी वे विरोध करने के साथ ही कफन दफन करने से मना करने लगे।

विज्ञापन


मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले को सुलझाने में जुट गए। घंटों की मशक्कत के बाद मृतक के परिजनों ने मूल- धर्म में वापसी करने के साथ ही हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करने की बात कही। 

विज्ञापन

 


बताया जा रहा है कि बस्तर इन दिनों धर्मांतरण की आग में झुलस रहा है। जहां तोकापाल ब्लॉक के छोटे कड़मा गांव में धर्म विशेष की महिला की मौत के बाद कफन -दफन को लेकर विवाद गहरा गया। विशेष धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या गांव में कम है, इसलिए जैसे ही महिला की मौत के बाद विवाद की स्थिति बनी, विशेष धर्म को मानने वाले लोगों ने पुलिस को मदद के लिए गांव में बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महादेव कश्यप सरपंच पति ने बताया कि सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों की बैठक करवाई और मामले का समाधान निकालने की कोशिश शुरू हुई। बुधवार को वापस अपने धर्म में वापसी के साथ ही मृतक के शव को हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करने की बात कही, वहीं मामले को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed