फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Dead body of youth found in Kondagaon, police engaged in investigation

Jagdalpur: घर के बाड़ी में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका; चाचा के घर धान मिजाई का कर रहा था काम

Fri, 18 Oct 2024 09:32 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 18 Oct 2024 09:32 AM IST
सार

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोहलापारा अड़ेंगा में रहने वाले एक युवक का शव उसी के चाचा के बाड़ी में मिला। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Dead body of youth found in Kondagaon, police engaged in investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोहलापारा अड़ेंगा में रहने वाले एक युवक का शव उसी के चाचा के बाड़ी में मिला। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भेजा गया। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि युवक ने खुद ही अपने गले को काट आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं शव मिलने की जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि डोहलापारा निवासी अनिल मरकाम (29) अपने 4 से 5 साथियों के साथ धान मिजाई का काम करने के लिए अपने घर से 200 मीटर दूर अपने चाचा के घर आया हुआ था। धान मिजाई के दौरान अचानक से अनिल गायब हो गया। जिसके बाद काम कर रहे लोगों ने उसके ऊपर किसी भी प्रकार से ध्यान नही दिया। काम खत्म होने के बाद काम कर रहे साथियों ने उसे खाना खाने के लिए खोजना शुरू किया। 
विज्ञापन


शाम होने के कारण उनको लगा कि वह अपने घर चला गया होगा। लेकिन जब परिजनों से फोन पर बात कि तो पता चला कि अनिल अपने घर ही नहीं पहुंचा। जिसके बाद घर के लोगों ने अनिल की खोजबीन शुरू कर दी। खोजने के दौरान घर के पीछे बाड़ी में अनिल का लहूलुहान हालत में शव देखा गया। गले में गंभीर चोट के निशान देखे गए। वहीं, अनिल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अनिल का शव देखने के बाद परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद रात को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed