{"_id":"6711ddb2e5c4373d4a0ee065","slug":"dead-body-of-youth-found-in-kondagaon-police-engaged-in-investigation-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: घर के बाड़ी में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका; चाचा के घर धान मिजाई का कर रहा था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: घर के बाड़ी में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका; चाचा के घर धान मिजाई का कर रहा था काम
Fri, 18 Oct 2024 09:32 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 18 Oct 2024 09:32 AM IST
सार
कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोहलापारा अड़ेंगा में रहने वाले एक युवक का शव उसी के चाचा के बाड़ी में मिला। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोहलापारा अड़ेंगा में रहने वाले एक युवक का शव उसी के चाचा के बाड़ी में मिला। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भेजा गया। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि युवक ने खुद ही अपने गले को काट आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं शव मिलने की जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि डोहलापारा निवासी अनिल मरकाम (29) अपने 4 से 5 साथियों के साथ धान मिजाई का काम करने के लिए अपने घर से 200 मीटर दूर अपने चाचा के घर आया हुआ था। धान मिजाई के दौरान अचानक से अनिल गायब हो गया। जिसके बाद काम कर रहे लोगों ने उसके ऊपर किसी भी प्रकार से ध्यान नही दिया। काम खत्म होने के बाद काम कर रहे साथियों ने उसे खाना खाने के लिए खोजना शुरू किया।
शाम होने के कारण उनको लगा कि वह अपने घर चला गया होगा। लेकिन जब परिजनों से फोन पर बात कि तो पता चला कि अनिल अपने घर ही नहीं पहुंचा। जिसके बाद घर के लोगों ने अनिल की खोजबीन शुरू कर दी। खोजने के दौरान घर के पीछे बाड़ी में अनिल का लहूलुहान हालत में शव देखा गया। गले में गंभीर चोट के निशान देखे गए। वहीं, अनिल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अनिल का शव देखने के बाद परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद रात को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।