{"_id":"68e1ef8eb2a440c0c909127e","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-the-old-tehsil-office-in-jagdalpur-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: पुराने तहसील कार्यालय में मिला युवक का शव, चाकू से किए गए वार, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: पुराने तहसील कार्यालय में मिला युवक का शव, चाकू से किए गए वार, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
Sun, 05 Oct 2025 09:39 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:39 AM IST
सार
जगदलपुर में पुराने तहसील कार्यालय में एक युवक का शव मिला है। घटनास्थल को देखने के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जगदलपुर में पुराने तहसील कार्यालय में एक युवक का शव मिला है। घटनास्थल को देखने के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया है। वहीं, घटनास्थल में खून के धब्बे के साथ ही पैरों के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुराने तहसील कार्यालय में 2 गुटों में अज्ञात कारणों के चलते झगड़ा हुआ, जिसमें एक युवक के ऊपर चाकू से हमला किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। विवाद क्यों हुआ, किसके बीच हुआ इस बात की जानकारी नही मिली है, लेकिन जिस युवक का शव मिला है, उसका नाम करन बघेल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया जा रहा है। वही, इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि युवक की शिनाख्त करन बघेल के रूप में हुई है, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन