फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Dead body of a youth found in Murga Bazar could not be identified in Jagdalpur

Jagdalpur: मुर्गा बाजार में मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त, वहीं मिनी गोवा में डूबने से युवक की मौत

Sun, 18 May 2025 07:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 18 May 2025 07:27 PM IST
सार

कोंडागाँव जिले के मुर्गा बाजार में रविवार की शाम को एक युवक का शव देखा गया, शव मिलने की खबर का पता चलते ही सनसनी फैल गई। जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनी गोवा में रविवार की दोपहर एक युवक की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।   
 

विज्ञापन
Dead body of a youth found in Murga Bazar could not be identified in Jagdalpur
मिनी गोवा में डूबने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागाँव जिले के मुर्गा बाजार में रविवार की शाम को एक युवक का शव देखा गया, शव मिलने की खबर का पता चलते ही सनसनी फैल गई, वही मामले की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों के साथ ही थाना प्रभारी भी मौके पर आ पहुँचे है, वही मृतक की शिनाख्त की जा रही है।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए कोंडागाँव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि रविवार की शाम को कुछ लोग मुर्गा बाजार गए हुए थे, जहाँ झाड़ियों के बीच एक युवक का शव देखा गया, मृत युवक को देखने के बाद आसपास के लोगो को मामले की जानकारी मिलने के साथ ही कोंडागाँव थाना में भी सूचना दिया गया है, वही मामले की जानकारी लगते ही थाना स्टाफ मौके पर आ पहुँचा, मृतक की अब तक शिनाख्त नही हुई है, वही आसपास के थाना प्रभारियों को भी सूचना दे दिया गया है कि अगर आप के आसपास क्षेत्र से अगर कोई गुम हुआ है तो इसकी जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी को दिया जाए, वही मृतक ने हरे रंग का शर्ट व नीले रंग का लोवर पहना हुआ है। 
विज्ञापन


मिनी गोवा में डूबा युवक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनी गोवा में रविवार की दोपहर एक युवक नहाने के दौरान एक युवक डूब गया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी थाने में देने के साथ ही नगर सेना की एसडीआरएफ टीम को भी दिया गया, जहाँ घंटो की मशक्कत के बाद भी युवक का अबतक कोई सुराग नही मिल पाया था, लेकिन शाम होने से पहले पुलिस ने शव को खोज निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चित्रकोट वाटरफॉल से 5 किमी पहले बने मिनी गोवा में 3 युवा घूमने के साथ ही पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे, जहाँ घूमने के दौरान तीनो युवक नहाने के लिए पानी मे उतर गये, इस दौरान उसमें से एक पानी मे डूब गया, जहाँ काफी खोजबीन के बाद भी शाम को युवक का शव पुलिस ने खोज निकाला। बताया जा रहा है कि मृतक युवक जगदलपुर का बताया जा रहा है,  फिलहाल शव को पीएम के लिए लोहंडीगुड़ा के अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा, वहीं युवक के शव मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है, वही पुलिस साथ आये युवकों से भी इस मामले को लेकर पूछताछ कर रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed