फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Dead body of a villager who worked as Sirha was found

Jagdalpur: सिरहा का काम करने वाले ग्रामीण की मिली लाश, जादू टोने के शक में चार लोगों ने की हत्या

Sun, 03 Sep 2023 04:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Sep 2023 04:23 PM IST
सार

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है। 

विज्ञापन
Dead body of a villager who worked as Sirha was found
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर जिले में पांच ग्रामीणों ने मिलकर गांव में सिरहा गुनिया का काम करने वाले युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को जंगल में छुपा दिया गया था। सिरहा के घर नहीं आने पर परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया, जहां पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी घनश्याम कामडे ने बताया कि थाना भानपुरी के ग्राम खण्डसरा के मरदियापारा के रहने वाला मंगडूराम बघेल अपने परिवार के साथ रहकर कृषि कार्य के साथ सिरहा गुनिया का भी काम किया करता था। आठ अगस्त को दोपहर में अपने घर से खण्डसरा बाजार जाने के लिये निकला था जिसके बाद वापस घर नही आया। पुलिस ने पतासाजी के लिए पुलिस टीम भी लग गई। पतासाजी के दौरान 13 अगस्त को ग्राम सालेमेटा के कोसारडेंड़ा डेम के पास पुरूष का शव मिलने पर तुलाराम बघेल को बुलाकर पहचान करवाने पर उसने अपने पिता मंगडूराम बघेल के रूप में पहचान किया। 

विज्ञापन

 

शव मिलने पर पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच पर लिया गया। मृतक मंगडूराम बघेल गांव में बैगा, सिरहा गुनिया, का काम किया करता था। उसके इस काम से गांव के कुछ लोग खुश नही थे और उससे रजिश रखते थे। गांव के चार लोगों ने एक राय होकर मंगडूराम बघेल को जान से मारने की योजना बनाकर ग्राम सोरगांव निवासी कालीचरण कश्यप और ग्राम कतावण्ड थाना अनंतपुर जिला कोण्डागांव के विजय मण्डावी से सम्पर्क कर मंगडूराम बघेल को जान से मारने हेतु 85 हजार रूपये में सौदाबाजी दिये, इन चारों के द्वारा सौदे की रकम में से 40 हजार रूपये कालीचरण कश्यप और विजय मण्डावी को एडवांस में दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को  गिरप्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed