फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Daughters informed family members considering unconscious father as dead In Jagdalpur

मर कर जिंदा हुए पिता: बेटियों ने घर पर दी मौत की खबर, सुबह शरीर में हलचल देख सब चौंके, फिर पापा ने बताई आपबीती

Sun, 18 Jun 2023 10:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Jun 2023 10:26 PM IST
सार

बेटियों ने पिता के बड़े भाई व मां को सूचना दी कि पिता की मौत हो गई है। जिसके बाद गांव के लोग उसके घर में जमा होने लगे, घर के ही लोगों ने उसे पूजा घर में ले जाकर पाठ शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Daughters informed family members considering unconscious father as dead  In Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जगदलपुर में पत्नी से रोजाना हो रहे विवाद से त्रस्त होकर पति ने कनेर के बीज को कूट-कूट कर उसे पानी में घोल कर पी गया। पिता को बिहोशी की हालत में देखकर बेटियों ने उसे मृत समझकर परिजनों को सूचना दे दी। जहां कुछ घंटों के बाद उसे होश आया, इसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

ये पूरी घटना नगरनार थाना क्षेत्र के चेरपाल में रहने वाले युवक ने अपनी आपबीती में बताई। घटना के बारे में जानकारी देते हुए चेरपाल निवासी रामदेव (40 वर्ष) पिता सोनू ने बताया की 10 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी, शादी के बाद उसके तीन बच्चे भी है। आरोप लगाते हुए बताया की अभी कुछ दिनों से ही उसका पत्नी सुमित्रा के साथ विवाद शुरू हो गया। आए दिन गाली-गलौज और विवाद से त्रस्त होकर रात करीब दो बजे के लगभग उसने घर के अंदर ही कनेर बीज को परिवार से छुपाकर उसे कूट-कूट कर पानी में मिलाकर पी लिया, जिसके बाद रामदेव बिहोश हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहोशी के हालत में देख बड़ी बेटी गोरामणि (10 वर्ष) और गीता (8 वर्ष) ने पिता को मृत समझ पिता के बड़े भाई व मां को सूचना दी कि पिता की मौत हो गई है। जिसके बाद गांव के लोग उसके घर में जमा होने लगे, घर के ही लोगों ने उसे पूजा घर में ले जाकर पाठ शुरू कर दिया। सुबह करीब सात बजे के लगभग जैसे ही रामदेव को होश आया, परिजन उसे उठाकर नानगुर के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसे मेकाज रेफर किया गया है, मेकाज में उसे भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed