{"_id":"643e35f4c24d2253ec092fb6","slug":"corona-patient-kept-among-normal-patients-in-medical-college-dimrapal-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: मेकाज में दिखी बड़ी लापरवाही, सामान्य मरीजों के बीच रखा गया कोविड मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: मेकाज में दिखी बड़ी लापरवाही, सामान्य मरीजों के बीच रखा गया कोविड मरीज
Tue, 18 Apr 2023 11:48 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:48 AM IST
सार
करपावंड निवासी युवक को बीते 14 अप्रैल की रात को सांस लेने की तकलीफ से भर्ती किया गया। जहां 17 की शाम को उसका आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड़ वार्ड में भर्ती ना करते हुए उसे सामान्य मरीजों के बीच रखा गया था।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में एक बार फिर से बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जहां एक कोरोना मरीज को बिना कोविड वार्ड में शिफ्ट किए उसे सामान्य मरीजों के बीच रख गया। इस दौरान वार्ड में काम करने वाले स्टाफ नर्सों से लेकर जेआर कई लोग उस मरीज के संपर्क में आए हैं। ऐसे में लापरवाही काफी देखने को मिली है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, करपावंड निवासी युवक को बीते 14 अप्रैल की रात को सांस लेने की तकलीफ से भर्ती किया गया। जहां 17 की शाम को उसका आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड़ वार्ड में भर्ती ना करते हुए उसे सामान्य मरीजों के बीच रखा गया था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद भी अधिकारियों के द्वारा उसे कोविड़ वार्ड में ना रखकर उसे सामान्य मरीजों के बीच ही रखा। रात तक मरीज को कोविड वार्ड में शिफ्ट नहीं किया गया। जिसके बाद वार्ड की ही स्टाफ नर्स ने उसे आइसुलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन