फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Congress will launch Rail Roko movement in all districts of Chhattisgarh tomorrow

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले: कल छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में चलेगा रेल रोको आंदोलन, रेलवे को बना दिया मजाक

Tue, 12 Sep 2023 10:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 12 Sep 2023 10:33 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र का रेलवे को लेकर रवैया जन विरोधी है। मोदी सरकार यात्री रेल और रेल सुविधाओं को बंद करने का षड्यंत्र कर रही है, देश भर में यात्री गाड़ियां बंद की जा रही हैं।

विज्ञापन
Congress will launch Rail Roko movement in all districts of Chhattisgarh tomorrow
कांग्रेस सांसद दीपक बैज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेलवे द्वारा लगातार यात्री ट्रेनों को रद्द किए जाने और गाड़ियों की लेटलतीफी समेत अन्य कई मांगों को लेकर कांग्रेस 13 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में रेल रोको आंदोलन चलाएगी। जहां रेलवे ट्रैक नहीं है वहां पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन देकर विरोध किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि केंद्र का रेलवे को लेकर रवैया जन विरोधी है। मोदी सरकार यात्री रेल और रेल सुविधाओं को बंद करने का षड्यंत्र कर रही है, देश भर में यात्री गाड़ियां बंद की जा रही हैं। यात्री गाड़ियां अचानक रद्द कर दी जाती है, यात्री गाड़ियां घंटों नहीं दो-दो दिन लेट चल रही हैं। रेलवे को लेकर मोदी सरकार की कार्य प्रणाली से ऐसा प्रतीत हो रहा कि मोदी सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सुविधा वाले परिवहन के निजीकरण का षड्यंत्र रच रही है। 

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सबसे विश्वसनीय नागरिक परिवहन सुविधा मानी जानी वाली रेल सुविधा को मजाक बनाकर रख दिया है। पहले से आने-जाने की तैयारी का ट्रेन की टिकट आरक्षित कराए जनता के साथ मोदी सरकार धोखा कर रही है। बीते 3 साल से अधिक हो चुका है जब ट्रेनों को अचानक स्थगित कर दिया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकारें रेलवे को नागरिकों की सुविधा के लिए चलाती थीं, मोदी सरकार कमाने के लिए, जनता को लूटने के लिए इस्तेमाल कर रही। जनता को मिलने वाली सारी सुविधाएं बंद कर दिया। वृद्ध, विकलांग, छात्रों की सुविधाओं को हटा दिया। रेलवे स्टेशन पर टिकट बिक्री बंद कर टिकटों के दाम बढ़ा दिए। 

मोदी सरकार की मनमानी पर भाजपा के सांसद मौन रहकर आम जनता की पीड़ा को बढ़ाने में लगे हुए है। भाजपा के नौ सांसदों के निष्क्रियता का नुकसान छत्तीसगढ़ की जनता को उठाना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता की परेशानियों में भाजपा के सांसद कभी भी जनता के पक्ष में नहीं खड़े हुए। बीते कुछ महीनों से 2600 से अधिक जो ट्रेनें बंद हुईं, जिस के चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कांग्रेस जनता के हित में रेलवे को बर्बाद करने के भाजपा की मोदी सरकार के निर्णय के खिलाफ लगातार जन आंदोलन चलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed