{"_id":"6692480301be82a8d8031d0e","slug":"committed-suicide-when-wife-went-to-her-parents-house-there-was-a-dispute-between-the-two-over-drinking-alcoho-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मायके जाने पर कर ली आत्महत्या: शराब पीने को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद, परिजनों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के मायके जाने पर कर ली आत्महत्या: शराब पीने को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद, परिजनों का बुरा हाल
Sat, 13 Jul 2024 02:55 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:55 PM IST
सार
जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीपुर अटल आवास में रहने वाले युवक ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीपुर अटल आवास में रहने वाले युवक ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं आत्महत्या से पहले पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर भी विवाद हुआ था, जिसके कारण पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। मामले की जानकारी देते हुए धरमपुरा चौकी प्रभारी दिनेश उसेंडी ने बताया कि धरमपुरा अटल आवास कालीपुर निवासी आर विनोद शेट्टी पिता कीर्ति राजा 29 वर्ष का शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी से शराब पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था। काफी देर तक चले विवाद के बाद पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई।
विज्ञापन
पत्नी के मायके जाने के बाद देर रात युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।