Jagdalpur: आयुक्त हरेश मंडावी ने किया धनवंतरी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण, दवाइयों पर डिस्काउंट देने के निर्देश
आयुक्त हरेश मंडावी ने शहर के दोनों मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व मेडिकल संचालकों से चर्चा कर दवाइयों की पर्याप्त स्टॉक के अलावा अन्य जानकारी के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर में नगर पालिक निगम के तहत आयुक्त हरेश मंडावी ने आज शहर मे संचालित धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का आकस्मिक निरीक्षण किया। शासन की महत्ती योजना धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल जिसमें लोगों को जेनेरिक दवाइयों में एमआरपी से 65% की छूट दिया जाता है। जिससे लोगों को दवाई लेने से काफी पैसों की बचत होती है। शहर में महारानी अस्पताल परिसर एवं लालबाग परेड ग्राउंड के सामने दो धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा है। आयुक्त हरेश मंडावी ने शहर के दोनों मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व मेडिकल संचालकों से चर्चा कर दवाइयों की पर्याप्त स्टॉक के अलावा अन्य जानकारी के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही आयुक्त ने इसकी व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। जिससे इस योजना का लाभ जनमानस उठा सके।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने कम लागत वाली जेनेरिक दवाइयां प्रदान करने और राज्य के कमजोर लोगों को निर्बाध स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना नाम से योजना शुरू की है। इस योजना का क्रियान्वयन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। सभी नगरीय निकायों में संचालित इस योजना के अंतर्गत ब्रांडेड कंपनियों की जेनेरिक दवाइयां 65 प्रतिशत कम दाम पर उपलब्ध कराई जाती है। धन्वंतरी दवा दुकानों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इन्सुलिन के साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आईटम भी रियायती मूल्य पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।