फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Commissioner Haresh Mandavi inspected Dhanwantri Medical Store

Jagdalpur: आयुक्त हरेश मंडावी ने किया धनवंतरी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण, दवाइयों पर डिस्काउंट देने के निर्देश

Sun, 20 Aug 2023 06:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Aug 2023 06:53 PM IST
सार

आयुक्त हरेश मंडावी ने शहर के दोनों मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व मेडिकल संचालकों से चर्चा कर दवाइयों की पर्याप्त स्टॉक के अलावा अन्य जानकारी के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 

विज्ञापन
Commissioner Haresh Mandavi inspected Dhanwantri Medical Store
आयुक्त हरेश मंडावी ने किया धनवंतरी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में नगर पालिक निगम के तहत आयुक्त हरेश मंडावी ने आज शहर मे संचालित धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का आकस्मिक निरीक्षण किया। शासन की महत्ती योजना धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल जिसमें लोगों को जेनेरिक दवाइयों में एमआरपी से 65% की छूट दिया जाता है। जिससे लोगों को दवाई लेने से काफी पैसों की बचत होती है। शहर में महारानी अस्पताल परिसर एवं लालबाग परेड ग्राउंड के सामने दो धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा है। आयुक्त हरेश मंडावी ने शहर के दोनों मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व मेडिकल संचालकों से चर्चा कर दवाइयों की पर्याप्त स्टॉक के अलावा अन्य जानकारी के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही आयुक्त ने इसकी व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। जिससे इस योजना का लाभ जनमानस उठा सके।

विज्ञापन

 

बता दें कि मुख्यमंत्री ने कम लागत वाली जेनेरिक दवाइयां प्रदान करने और राज्य के कमजोर लोगों को निर्बाध स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना नाम से योजना शुरू की है। इस योजना का क्रियान्वयन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। सभी नगरीय निकायों में संचालित इस योजना के अंतर्गत ब्रांडेड कंपनियों की जेनेरिक दवाइयां 65 प्रतिशत कम दाम पर उपलब्ध कराई जाती है। धन्वंतरी दवा दुकानों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इन्सुलिन के साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आईटम भी रियायती मूल्य पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed