फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Collector reached border check point Dhanpunji in Jagdalpur at 12 clock in the night

Jagdalpur: आधी रात को कलेक्टर पहुंचे धनपुंजी नाका, वाहनों की सघन जांच के लिए निर्देश

Tue, 10 Oct 2023 09:14 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 10 Oct 2023 09:14 AM IST
सार

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के आधी रात को सीमावर्ती धनपुंजी नाका पहुंचे। जहां उन्होंने वाहनों की सघन जांचकर करने के निर्देश दिए। क्योंकि राज्य में आचार संहिता लाहू हो गई है।

विज्ञापन
Collector reached border check point Dhanpunji in Jagdalpur at 12 clock in the night
जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के सोमवार की रात्रि 12 बजे बस्तर जिले के (छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य की) सीमावर्ती धनपुंजी नाका पहुंच कर तैनात वाहन जांच दल की कार्रवाई का अवलोकन किया। उन्होंने वाहनों की सघन जांचकर करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


साथ ही गुजरने वाले सभी वाहन चालक का नाम, पता, संपर्क नंबर को पंजी में संधारित करते हुए, कहां से आ रहे है और कहां जाना है का पूरा विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ने अधिकारियों को देवड़ा मंदिर मार्ग का भी औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत जिले की सभी चाक-चौबंद की जांच करने के लिए कलेक्टर विजय और एसपी मीणा सोमवार की रात शहर के सभी प्रमुख जगहों और पहुंच मार्गों पर तैनात दलों का निरीक्षण में निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के दोनों वरिष्ठ अधिकारी ने सभी पहुंच मार्गों में बनाए गए जांच स्थलों का निरीक्षण कर सभी वाहनों की सघन जांच पड़ताल करने के निर्देश ड्यूटी में लगे अधिकारी और जवानों को दिए। उन्होंने गुड्स के आने वाले सामानों और मालवाहक वाहनों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed