{"_id":"6718bf8e41e89cf25804b9b1","slug":"cisf-relative-commits-suicide-informs-brother-in-law-over-phone-that-consumed-poison-in-jagdalpur-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: सीआईएसएफ के रिश्तेदार ने किया सुसाइड, जीजा को फोन पर दी जहर खाने की जानकारी, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: सीआईएसएफ के रिश्तेदार ने किया सुसाइड, जीजा को फोन पर दी जहर खाने की जानकारी, उपचार के दौरान मौत
Wed, 23 Oct 2024 02:49 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:49 PM IST
सार
जगदलपुर में नगरनार स्टील प्लांट में पदस्थ सीआईएसएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ जवान के साले ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली, घटना से पहले साले ने जीजा को फोन पर जहर खाने की बात बताई थी।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के रिश्तेदार ने किया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में नगरनार स्टील प्लांट में पदस्थ सीआईएसएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ जवान के साले ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली, घटना से पहले साले ने जीजा को फोन पर जहर खाने की बात बताई थी, जिसके बाद उसे महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस ने बताया कि नगरनार स्टील प्लांट में पदस्थ सीआईएसएफ आरक्षक हरेंद्र सिंह ने कुछ माह पहले अपने साले कौशलेन्द्र प्रताप सिंह 25 वर्ष निवासी ग्राम खकसीस जिला जालौन उत्त्तर प्रदेश अभी वर्तमान में धरमपुरा स्थित एलआईसी कालोनी में रह रहा था, साथ ही धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में सेल्समैन के पद पर काम कर रहा था, मंगलवार की दोपहर को कौशलेंद्र ने अपने जीजा हरेंद्र को फोन पर बताया कि उसने जहर खा लिया है।
विज्ञापन
जानकारी लगते ही उसने कमरे में रहने वाले अन्य लोगों से इस बात की जानकारी पूछी, जिसके बाद जहर खाने की बात स्वीकार की, घायल को महारानी अस्पताल लाया गया, जहाँ देर शाम को युवक की मौत हो गई, युवक ने जहर क्यों खाया, इस बात की जानकारी परिजनों को भी नही है, फिलहाल शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन