{"_id":"64a821648c8adf274f0414da","slug":"child-dies-after-falling-into-10-feet-deep-pit-filled-with-water-in-jagdalpur-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: पानी से भरे 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत, बारिश में घूम रहा था छाता लेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: पानी से भरे 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत, बारिश में घूम रहा था छाता लेकर
Fri, 07 Jul 2023 07:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Fri, 07 Jul 2023 07:59 PM IST
सार
जगदलपुर में गुरुवार शाम 13 साल के बच्चे की 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। बच्चा बारिश में खेत के पास छाता लेकर घूम रहा था। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो वह नहीं मिला। बाद में परिजनों ने बच्चे को गड्ढे से निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गुरुवार शाम 13 साल के बच्चे की 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। बच्चा बारिश में खेत के पास छाता लेकर घूम रहा था। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो वह नहीं मिला। बाद में परिजनों ने बच्चे को गड्ढे से निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चोकर गांव निवासी जितेंद्र का परिवार घर के पीछे बने खेत में बारिश के चलते रोपाई कर रहे थे। वहीं पर उसका छोटा भाई 13 साल का संपूर्ण कश्यप भी छाता लेकर घूम रहा था। काम खत्म होने के बाद सभी घर आ गए, लेकिन संपूर्ण वहीं रुका रहा। काफी देर तक भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
काफी तलाश के बाद भी जब संपूर्ण नहीं दिखा तो परिजन खेत की ओर गए। वहां गड्ढे के ऊपर छाता दिखाई देने पर शक के चलते चाचा गुड्डू राम व भाई जितेंद्र ने उसमें कूदकर तलाश शुरू की। वहां संपूर्ण मिला और उसे निकालकर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया की संपूर्ण चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह गांव के ही स्कूल में 8 वी की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता जगदलपुर के धरमपुरा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्यून के पद पर पदस्थ हैं।