{"_id":"6437f53424850ac1180e62b7","slug":"chhattisgarh-young-man-attempted-suicide-by-jumping-into-river-after-dispute-with-wife-in-jagdalpur-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने नदी में लगाई छलांग, मछली पकड़ रहे बुजुर्ग ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने नदी में लगाई छलांग, मछली पकड़ रहे बुजुर्ग ने बचाई जान
Thu, 13 Apr 2023 05:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 13 Apr 2023 05:57 PM IST
सार
पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के साथ ही दोनों को समझाने के बाद लौट गई, लेकिन इतेशान फिर घर से निकल गया। वह पैदल ही नया पुल तक पहुंचा और वहां सुबह नीचे उतरकर पानी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
थाने में परिजनों के साथ युवक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गुरुवार को पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने छलांग लगा दी। इस दौरान वहां मछली पकड़ रहे एक बुजुर्ग ने देखा तो युवक की जान बचाने वह भी नदी में कूद पड़े और उसे निकालकर बाहर ले आए। इसके बाद डायल-112 को सूचना दी। पुलिस पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई। वहां परिजनों को बुलाकर समझाने के बाद युवक को घर भेज दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ठाकुर रोड पर रहने वाले इतेशान फारूखी (35) का बुधवार की रात से अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस पर डायल 112 को भी सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के साथ ही दोनों को समझाने के बाद लौट गई, लेकिन इतेशान फिर घर से निकल गया। वह पैदल ही नया पुल तक पहुंचा और वहां सुबह नीचे उतरकर पानी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
युवक को आत्महत्या करते देख वहीं पास में मछली पकड़ रहे बुजुर्ग ने पुलिस को सूचना दी। फिर पानी में कूदकर युवक को बाहर निकाल लाए। इस दौरान तक डायल 112 की टीम भी आ पहुंची थी। युवक को वहां से लेकर पुलिस थाने पहुंची। जहां परिजनों को बुलाने के बाद उन्हें समझाया गया। फिर युवक को उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन