फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather Alert: Hail fell in Kabirdham Bemetara storm ruined mangoes in Kanker

Chhattisgarh Weather: कबीरधाम, बेमेतरा में बारिश के साथ बरसे ओले, फसलें बर्बाद; कांकेर में तेज आंधी से आम चौपट

Mon, 24 Apr 2023 04:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम/बेमेतरा/कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम/बेमेतरा/कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Apr 2023 04:54 PM IST
सार

मौसम विभाग ने 27 अप्रैल तक प्रदेश के 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather Alert: Hail fell in Kabirdham Bemetara storm ruined mangoes in Kanker
कबीरधाम में बारिश के साथ गिरे ओले। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। कबीरधाम और बेमेतरा में सोमवार दोपहर जमकर बारिश हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। इसके चलते सब्जी, गेहूं समेत अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। हल्की बारिश का दौर अभी भी जारी है। वहीं कांकेर में भी तेल आंधी के साथ रविवार देर शाम बारिश हुई है। इसके कारण पेड़ों से बड़ी तादात में कच्चे आम टूटकर बिखर गए। आम की फसल चौपट हो गई है। जबकि स्थानीय आदिवासियों के लिए ये आय का प्रमुख जरिया भी है। सालाना लाखों रुपये का अमचूर बस्तर के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचता है। 

विज्ञापन

Chhattisgarh Weather Alert: Hail fell in Kabirdham Bemetara storm ruined mangoes in Kanker
कबीरधाम में मटर के आकार से बड़े ओले गिरे। - फोटो : संवाद

कबीरधाम : शहर में धूम, ग्रामीण क्षेत्रों में गिरे ओले
कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र कुकदूर में सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे बारिश हुई। इसके साथ ओले भी गिरे हैं। वहीं कवर्धा शहर में सोमवार दोपहर 4 बजे तक मौसम खुला है। यहां बारिश नहीं हो रहीं है। जिले में 15 दिन से मौसम की स्थिति ठीक नहीं रही है। तेज गरज और चमक के साथ आंधी-बारिश का दौर जारी है। आकाशीय बिजली भी गिर चुकी है। इसके चलते लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। ज्यादा नुकसान फसलों का है। खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather Alert: Hail fell in Kabirdham Bemetara storm ruined mangoes in Kanker
बेमेतरा में फसलों को नुकसान हुआ है। - फोटो : संवाद

बेमेतरा : कृषि प्रधान जिले में खेती चौपट
बेमेतरा शहर में दोपहर करीब 3.30 बजे के बाद बारिश शुरू हुई। तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। हालांकि बारिश की रफ्तार कम हो गई है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं और रिमझिम फुहारों का दौर जारी है। बेमेतरा की बात करें तो यह कृषि प्रधान जिला है। जिले की आर्थिक व्यवस्था सीधे तौर पर कृषि के ऊपर निर्भर करती है। इस बीच बीते 15 दिनों से यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस बिगड़ते मौसम के कारण सब्जी और गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। सब्जी की फसल ज्यादातर बेरला और नवागढ़ ब्लॉक में होती है। 

विज्ञापन

Chhattisgarh Weather Alert: Hail fell in Kabirdham Bemetara storm ruined mangoes in Kanker
कांकेर में आंधी से टूटकर बिखरे आम। - फोटो : संवाद

कांकेर : किसान बोले- धूप नहीं निकली तो सड़ जाएंगे आम
कांकेर में गर्मियों के मौसम में वर्षों पहले पर लगाए गए बस्तर के देसी आम अपनी अलग पहचान रखते हैं, लेकिन अंधड़ और बारिश की वजह से इस बार फसल को खासा नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने पूरे बस्तर में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई थी। जिले को आरेंज जोन में रखा गया था। 21 अप्रैल की शाम बारिश के बाद दिनभर मौसम खुल गया था, लेकिन शाम को अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने लगी। बारिश का दौर शुरू हो गया। 

महुआ के बाद आम आय का बड़ा जरिया
सफेद अमचूर की निर्धारित दर 120 रुपये और भूरे अमचूर की 80 रुपये किलो निर्धारित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महुवा के बाद आम आय का बड़ा जरिया है। किसान रतिरात बताते हैं कि उनके खेत के बाड़े में आठ आम के पेड़ हैं। तेज आंधी-बारिश के कारण इस बार सारे आम की फसल पहले ही झड़ गई है। हजारो रुपये का अमचूर बेचता था। जमीन पर गिरे आम सड़ जाएंगे। अगर जल्दी धूप नहीं निकलती है तो आम को फेंकने के आलवा कोई रास्ता नहीं रहेगा। मौसम बदलने से तेजी गर्मी से जरूर राहत मिली, लेकिन जिले में आम की फसल को भारी नुकसान भी हुआ है। 

मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट
छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी, लेकिन रविवार से मौसम में बदलाव आया है।  प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल तक प्रदेश के 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। प्रदेश के कई जिलों में आज भी तेज हवा, बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है। उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश से तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। कम दबाव की इस पट्टी के कारण समुद्र की तरफ से लगातार नमीयुक्त हवा आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed