{"_id":"6465edf800ae8d6397094f5f","slug":"chhattisgarh-police-arrested-two-accused-in-misdeed-of-a-girl-in-jagdalpur-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म: मेला देखकर लौट रही थी, मुंह दबाकर खाली प्लॉट पर उठा ले गए; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म: मेला देखकर लौट रही थी, मुंह दबाकर खाली प्लॉट पर उठा ले गए; दो गिरफ्तार
Thu, 18 May 2023 02:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 May 2023 02:50 PM IST
सार
आरोपियों ने युवती से दुष्कर्म किया और भाग निकले। किसी तरह से युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच आरोपियों के घर पहुंचने का पता चला।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवती मेला देखकर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने युवती को शराब पिलाई और उठाकर खाली प्लॉट पर ले गए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा तो आरोपी फरार हो गए। दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि, स्थानीय युवती 13 मई को गांव में मेला देखने गई थी। दोपहर करीब दो बजे युवती मेले से घर लौट रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान वाले निर्मल और डमरूधर मिल गए। आरोप है कि दोनों ने अपनी बातों में उलझाकर युवती को जबरदस्ती शराब पिलनाई। इसके बाद युवती का मुंह दबाकर हाथ-पैर पकड़ लिया और उठाकर नीलगिरी प्लॉट की तरफ ले गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने युवती से दुष्कर्म किया और भाग निकले। किसी तरह से युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच आरोपियों के घर पहुंचने का पता चला। इस पर पुलिस ने छापा मारा तो आरोपी भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन