फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh police arrested interstate ganja smuggler in jagdalpur

यात्री बस से गांजा तस्करी: तीन किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से ले जा रहा था मध्य प्रदेश

Sun, 15 Jan 2023 08:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 15 Jan 2023 08:45 PM IST
सार

चेकिंग के दौरान बस में सवार एक संदिग्ध यात्री को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसके बैग से 3 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत 35 हजार रुपये बताई गई है। पकड़ा गया आरोपी सीताराम जोशी (52) मध्य प्रदेश का ही रहने वाला है। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested interstate ganja smuggler in jagdalpur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से तीन किलो गांजा बरामद हुआ है। आरोपी यात्री बस में गांजा लेकर ओडिशा से मध्य प्रदेश जा रहा था। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध सामान लेकर ओडिशा से यात्री बस में जगदलपुर की तरफ जा रहा है। इस पर पुलिस एक टीम ने एनएच 63 स्थित धनपुंजी फारेस्ट नाका पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही यात्री बस को रोका गया और तलाशी ली गई। 
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान बस में सवार एक संदिग्ध यात्री को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसके बैग से 3 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत 35 हजार रुपये बताई गई है। पकड़ा गया आरोपी सीताराम जोशी (52) मध्य प्रदेश का ही रहने वाला है। पुलिस को उसने बताया कि वह गांजा ओडिशा से खरीदकर एमपी में खपाने की फिराक में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed