फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chhattisgarh MLA opened front against Sub Inspector

Chhattisgarh विधायक ने खोला उप निरीक्षक के खिलाफ मोर्चा, आईजी से लेकर बस्तर एसपी को सौंपा ज्ञापन

Wed, 22 May 2024 10:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 22 May 2024 10:05 PM IST
सार

जगदलपुर में विधायक ने उप निरीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आईजी से लेकर बस्तर एसपी को ज्ञापन सौंप दिया है। एसआई के द्वारा ग्रामीणों को डराने धमकाने से लेकर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh MLA opened front against Sub Inspector
विधायक ने उप निरीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बस्तर थाना में पदस्थ एसआई के द्वारा गांव के ग्रामीणों को डराने धमकाने से लेकर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने के साथ ही पैसा उगाही की जा रही है। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने बस्तर विधायक को दी।

विज्ञापन


जिसके बाद विधायक ने बस्तर रेंज आईजी से लेकर बस्तर एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए उन्हें एसआई को थाने से हटाने की बात कही है। अगर एसआई को नहीं हटाया जाता है तो 27 मई को बस्तर थाना का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने एक पत्र जारी करते हुए बताया कि बस्तर थाना में पदस्थ एसआई विश्वराज सिंह सोलंकी के द्वारा बस्तर क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को डराने धमकाने से लेकर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने के साथ ही पैसा उगाही करने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एसआई को बस्तर, बकावंड क्षेत्र से बाहर भेजा जाए। इस पत्र को देने के बाद भी अबतक एसआई के खिलाफ किसी भी तरह से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इन सभी मामलों को देखते हुए 27 मई को बस्तर थाना का घेराव करने की बात कहते हुए पत्र जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed