फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chhattisgarh: High speed vehicle overturned on Jagdalpur highway, two women died in the accident

Chhattisgarh : जगदलपुर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन पलटा, हादसे में दो महिलाओं की मौत; छह गंभीर रूप से घायल

Sun, 15 Jun 2025 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 06:18 AM IST
सार

इस घटना में वाहन में सवार 18 लोगों में से 2 की मौत हो गई जबकि 6 की हालत गंभीर है। घटना के बाद छोटे डोंगर थाना पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: High speed vehicle overturned on Jagdalpur highway, two women died in the accident
दुर्घटना के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बीती रात फिर एक तेज रफ्तार वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में वाहन में सवार 18 लोगों में से 2 की मौत हो गई जबकि 6 की हालत गंभीर है। घटना के बाद छोटे डोंगर थाना पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए छोटे डोंगर थाना प्रभारी ने बताया कि यह सड़क हादसा भूमका के पास देर रात को हुआ है। इस वाहन में धमतरी जिले के ग्राम बोरई तहसील बेलर के सभी लोग थे, जो कि पारिवारिक काम से बोरई से मोहपाल आये हुए थे। वापसी के दौरान अचानक से ड्राइवर ने रफ्तार से अपना नियंत्रण खो दिया। 
विज्ञापन


इससे वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गया। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोगों को गंभीर चोट आई। घटना के तत्काल बाद एम्बुलेंस के साथ ही पुलिस की पैट्रोलिंग पार्टी भी राहत काम मे जुट गई। घायलों को पहले छोटे डोंगर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला कोंडागाँव के अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed