फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh Former cm Raman Singh's visit to Bastar canceled today

बस्तर नहीं आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री: रमन सिंह आज पहुंचने वाले थे, भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात का था कार्यक्रम

Thu, 13 Apr 2023 02:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Apr 2023 02:21 PM IST
सार

रमन सिंह का दो दिवसीय बस्तर दौरा था। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकत सहित अन्य कार्यक्रम में वे शामिल होने वाले थे। हालांकि व्यक्तिगत कारणों से दौरा निरस्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh Former cm Raman Singh's visit to Bastar canceled today
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का गुरुवार को होने वाला बस्तर दौरा रद्द कर दिया है। इसके चलते भाजपाइयों में निराशा है। रमन सिंह का दो दिवसीय बस्तर दौरा था। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकत सहित अन्य कार्यक्रम में वे शामिल होने वाले थे। उनके दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज करते हुए उन्हें कांग्रेस के सम्मेलन में आने का न्यौता भी दिया था। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को गुरुवार को बस्तर पहुंचने के बाद पहले दिन वॉल पेंटिंग कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने और चर्चा का कार्यक्रम था। इसके अलावा दंतेश्वरी वार्ड और प्रवीण वार्ड में दो कार्यकर्ताओं के निवास मे जाने के साथ ही मुलाकात करना था। इसके बाद अगले दिन 14 अप्रैल को भी उनका कार्यक्रम था। 
विज्ञापन


इसमें पूर्व सीएम लालबाग स्थित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण के साथ ही अग्रसेन भवन में समरसता दिवस पर संगोष्ठी और समाज प्रमुखों का सम्मान करने के बाद सर्किट हाउस लौटते। वहां से देर शाम अपनी कार से रायपुर जाना था। हालांकि 14 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर भी अटकल है की शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री बस्तर आगमन हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed