फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chhattisgarh Encounter Indiscriminate firing between Naxalites and security forces lots of Naxalite items reco

Chhattisgarh Encounter: नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, ढेरों नक्सली सामान बरामद

Thu, 05 Dec 2024 09:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 09:08 PM IST
सार

सुकमा में मुठभेड़ नवीन कैंप रायगुड़ेम अंतर्गत करकनगुड़ा, भीमापुरम में हुई है। मुठभेड़ के बाद जवानों द्वारा सर्च के दौरान भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Encounter Indiscriminate firing between Naxalites and security forces lots of Naxalite items reco
नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद सामान जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ नवीन कैंप रायगुड़ेम अंतर्गत करकनगुड़ा, भीमापुरम में हुई है। मुठभेड़ के बाद जवानों द्वारा सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद हुई है।

विज्ञापन


बीती चार दिसंबर को जवानों को सूचना मिली थी कि भीमापुरम, करकनगुड़ा, रायगुड़ेम और आसपास के जंगलों में नक्सली छिपे हुए हैं। यह सूचना मिलते ही 223 बटालियन सीआरपीएफ, 206 कोबरा बटालियन और जिला बल की संयुक्त पार्टी मौके के लिए रवाना हुई। नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग को देख जवानों ने भी गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जिला सुकमा में सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.) कमलोचन कष्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, आनंद सिंह राजपुरोहित, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्ग-दर्शन और किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, पुष्पेन्दर कुमार, कमाण्डेन्ट 206 वाहिनी कोबरा, नवीन कुमार कमाण्डेन्ट 223 वाहिनी सीआरपीएफ के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                                     
नक्सल सामाग्री जब्त
मुठभेड के बाद पुलिस को काला कपड़ा 06 मीटर, काला बटन 400 नग, सफेद बटन 300 नग, पैट हुक 600 नग, काला सिलाई धागा 110 रोल, कम्बेड कपड़ा कटिंग अवशेष, सेल (बैटरी) 04 नग, सफेद पैट रबड़ इलास्टिक 01 रोल, 40 मीटर, काला पोच रोल एराड 50 मीटर, काला चैन पैट 05 मीटर, काला पैट 01 नग, पिट्ठ व लाल कपड़ा 01 नग, मोबाईल पोच (कम्बेड) कपड़ा 01 नग, पानी की बोतल कवर (कम्बेड) 01 नग, हाथ घड़ी (डिजीटल) 01 नग, बम फटाका 05 नग, सुजा 01 नग, नयलोन वायर 01 बंडल, तीर- धनुष 03 नग आदि कई सामान बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed