फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh class 10th student dies due to drowning in river in Jagdalpur

नदी में डूबने से 10वीं के छात्र की मौत: दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाया

Mon, 01 May 2023 12:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 01 May 2023 12:50 PM IST
सार

हादसे की जानकारी लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उसके शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि प्रशांत ने इसी साल दीप्ति कांन्वेंट स्कूल से 10वीं की परीक्षा दी थी। उसे रिजल्ट का इंतजार था। प्रशांत अपने घर में सबसे छोटा था। 

विज्ञापन
chhattisgarh class 10th student dies due to drowning in river in Jagdalpur
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नदी में डूबने से सोमवार सुबह 10वीं के छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। इस दौरान गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अघनपुर निवासी प्रशांत ठाकुर (17) पुत्र स्व. रूपेंद्र  ठाकुर घर के पास ही रहने वाले अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए कुदालगांव में इंद्रावती नदी पर गया था। वहां सभी लड़के नहाने के लिए नदी में उतरे।  इसी दौरान प्रशांत गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देखकर दोस्त बाहर निकले और आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। इस पर लोग बचाने के लिए नदी में उतरे, लेकिन तब तक प्रशांत डूब चुका था। इसके बाद उसके शव को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed