फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh BJP leader Dharamlal Kaushik targets bhupesh baghel over Priyanka Gandhi's bastar visit

'कांग्रेस का भरोसा खोने के बाद आ रहीं प्रियंका': भाजपा नेता धरमलाल कौशिक बोले- ये भूपेश की विदाई पार्टी

Wed, 12 Apr 2023 07:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Apr 2023 07:57 PM IST
सार

भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराधी तत्वों के हवाले कर दिया है। प्रियंका गांधी कांग्रेस के भरोसा खोने के बाद भरोसा सम्मेलन में शामिल हो रही हैं। 

विज्ञापन
chhattisgarh BJP leader Dharamlal Kaushik targets bhupesh baghel over Priyanka Gandhi's bastar visit
धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर में कांग्रेस 'भरोसे का सम्मेलन' गुरुवार को करने जा रही है। इसमें पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। इसे लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस का भरोसा खोने के बाद प्रियंका गांधी भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने आ रही हैं। जनता का कांग्रेस से भरोस उठ चुका है। उन्होंने कहा कि, भरोसा सम्मेलन का आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए एक तरह से उनकी विदाई पार्टी है। 

विज्ञापन


प्रदेश की जनता का कांग्रेस से भरोसा उठा
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि, कांग्रेस हमेशा इस बात का घमंड करती है कि जनता ने विशाल जनमत के साथ सत्ता सौंपी। जनता की उम्मीदों पर कांग्रेस कही पर भी खरी नहीं उतर रही है। कांग्रेस केवल औपचारिकता के रूप में भरोसे के नाम पर जनता से वाहवाही लूटने का काम कर रही है, पर प्रदेश की जनता का कांग्रेस की सरकार से भरोसा उठ चुका है। जिस तरह से अपने झूठे घोषणा पत्र को लेकर जनता को छलने का काम किया है, उससे आज प्रदेश का हर वर्ग नाराज है। 
विज्ञापन


प्रशासन का दुरुपयोग कर जुटा रहे भीड़
भाजपा नेता ने कहा कि, पूरे प्रशासन का दुरूपयोग हो रहा है। बस्तर में कलेक्टर-एसपी पीसीसी के प्रतिनिधि के तौर कार्य कर रहें हैं। भीड़ जुटाने के लिये अधिनस्थों पर दवाब बना रहे हैं। वहीं अपनी प्रस्तावित पराजय को देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भयभीत हैं। अब केवल भरोसा सम्मेलन का आयोजन एक तरह से उनके लिए विदाई पार्टी है। उन्होंने कहा कि, जिस तरह से पूरे प्रदेश में अपराध की घटनाएं हो रही हैं, इससे भय का वातावरण व्याप्त है। कांग्रेस जब से सत्ता में आई पूरे प्रदेश भर में जंगलराज कायम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी को प्रदेश के हालत पर जवाब देना चाहिए
उन्होंने कहा कि, पूरे प्रदेश में लोगों की हत्या हो रही है, सामूहिक बलात्कार हो रहे है, अपहरण हो रहे हैं, लूट हो रही है, डाके डल रहे है और यह तक कि सरकारी  खजाने तक को लूटा जा रहा है। कौशिक ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराधी तत्वों के हवाले कर दिया है। प्रियंका गांधी कांग्रेस के भरोसा खोने के बाद भरोसा सम्मेलन में शामिल हो रही हैं। जिस प्रकार प्रदेश में जो हालाता बनते जा रहे है उस पर प्रियंका गांधी को जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed