फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chhattisgarh Attack Live Video: Video of Naxalite attack in Dantewada

Chhattisgarh Attack Live Video: विस्फोट, धुआं, धूल और फायरिंग; काफिले में पीछे चल रहे जवान ने बनाया वीडियो

Thu, 27 Apr 2023 01:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Apr 2023 01:49 PM IST
सार

इस वीडियो में ब्लास्ट के बाद धुआं और धूल उड़ते दिखाई दे रही है। इसके बाद आवाज साफ सुनाई दे रहा है कि 'भैया उड़ गया, पूरा उड़ गया'। फिर एक तेज धमाका होता है और गोलियां चलने की आवाजें सुनाई देने लगती हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Attack Live Video: Video of Naxalite attack in Dantewada
ब्लास्ट के बाद फैला धुआं। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार दोपहर हुए नक्सली हमले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें साफतौर पर जवानों पर हमला होते दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में ब्लास्ट के बाद घायल पड़े जवान और फिर फायरिंग की आवाज भी सुनाई दे रही है। बताया जा रहा है कि जवानों के पीछे आ रहे अन्य वाहन के चालक ने इसे बनाया है। वह भी पुलिस का जवान है। इस हमले में 10 जवान शहीद हो गए हैं। वाहन के चालक की भी मौत हुई है। सभी जवान डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के थे। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 3 हेड कांस्टेबल सहित 10 जवान शहीद, नागरिक की भी मौत

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, जवान बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे साथियों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक प्राइवेट वाहन से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि इसमें सात गाड़ियों का काफिला था। नक्सलियों ने काफिले में शामिल तीसरी गाड़ी को निशाना बनाया है। उसमें कोई भी जवान जीवित नहीं बचा। हमले के बाद पीछे से आ रही अन्य गाड़ियों से जवान बाहर निकलकर सड़क किनारे लेट गए। उसी समय एक जवान ने मोबाइल निकालकर इस वीडियो को शूट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... Chhattisgarh: सीएम बघेल ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- बेकार नहीं जाएगी शहादत




इस वीडियो में ब्लास्ट के बाद धुआं और धूल उड़ते दिखाई दे रही है। इसके बाद आवाज साफ सुनाई दे रहा है कि 'भैया उड़ गया, पूरा उड़ गया'। फिर एक तेज धमाका होता है और गोलियां चलने की आवाजें सुनाई देने लगती हैं। कैमरे के सीध में सामने एक जवान जमीन पर रेंगते हुए दिख रहा है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट में जिस वाहन को निशाना बनाया गया, उससे दूसरे वाहन की दूरी करीब 100 मीटर थी। अफसर बताते हैं कि संवेदनशील क्षेत्र होने के चलते वाहनों के बीच दूरियां बनाकर रखी जाती हैं। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh Naxalite: चार महीने जवानों पर पड़ते हैं भारी, 10 साल में 250 से ज्यादा शहादत; जानिए क्या है TCOC

ये जवान हुए शहीद
हेड कॉन्सटेबल जोगा सोढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम और जगदीश कवासी शहीद हुए हैं। इनके साथ ही प्राइवेट वाहन के चालक धनीराम यादव की भी मौत हो गई है।

लौट रहे जवानों की गाड़ी ब्लास्ट से उड़ाई
माओवादी कैडर की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी जवानों को रवाना किया गया था। इसके बाद सभी जवान बुधवार दोपहर वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने अरनपुर मार्ग पर पालनार में ब्लास्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि जवान एक प्राइवेट वाहन से निकले थे। हमले में एक नागरिक की भी मौत हुई हैै।  वारदात की पुष्टि आईजी सुंदरराज पी. ने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed