{"_id":"68a82368058edb9c16038d85","slug":"cattle-died-after-colliding-with-train-smugglers-were-trying-to-slaughter-and-sell-it-in-jagdalpur-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: ट्रेन से टकराकर मवेशी की मौत, काटकर बेचने की फिराक में थे तस्कर, 1 पकड़ाया, 2 फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: ट्रेन से टकराकर मवेशी की मौत, काटकर बेचने की फिराक में थे तस्कर, 1 पकड़ाया, 2 फरार
Fri, 22 Aug 2025 02:31 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:31 PM IST
सार
जगदलपुर में मवेशियों के तस्करों के द्वारा मृत मवेशियों को भी नही बक्श रहे है, ताजा मामला नगरनार क्षेत्र में देखने को मिला, जहाँ ट्रैन से टकराने से एक मवेशी की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 पकड़ाया 2 फरार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में मवेशियों के तस्करों के द्वारा मृत मवेशियों को भी नही बक्श रहे है, ताजा मामला नगरनार क्षेत्र में देखने को मिला, जहाँ ट्रैन से टकराने से एक मवेशी की मौत हो गई, तस्करों ने उस मृत मवेशी को वही पटरी के पास ही काटकर बेचना शुरू कर दिया, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही बजरंगदल के कार्यकर्ता भी आ पहुँचे, जहाँ 1 पकड़ा गया तो वही 2 भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
बता दें कि बस्तर जिले के साथ ही छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में गौ हत्या,गौ माँस तस्करी व गौ तस्करों पर छत्तीसगढ़ सरकार लगातार कार्यवाही कर रही है, देखा जाए तो बस्तर जिले में कुछ माह पहले बड़ाजी थाना क्षेत्र के सिरिसगुड़ा कांडकीपारा से बजरंगदल 4 गौ हत्यारे पकड़े गए थे, इसके बाद परपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाँवो से पिकअप वाहन से गौ तस्करी करते 3 गौ तस्कर पकड़े गए थे, इसके बाद नगरनार थाना क्षेत्र के मारकेल में ट्रेन हादसे के शिकार मे मृत गौ वंश को गौ माँस खाने व बेचने के उद्देश्य से तुलसी राम,सोनाधर और लिमधर द्वारा काटा जा रहा था, जिसकी सूचना बजरंगदल और पुलिस को हुई।
विज्ञापन
पुलिस कार्यवाही में गौ माँस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार हुआ और दो फरार हो गए, बजरंगदल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने बताया की ट्रेन हादसों में गौ वंश घायल और मृत के मामले लगातार आ रहे है, इसे रोकने रेल प्रबंधन को आवश्यक कदम उठाना चाहिये, हिंदू समुदाय के लोग गाय को माता मान कर पूजा करते है और कुछ विशेष धर्म के लोग गौ हत्या या गौ माँस भक्षण कर समाज को दूषित कर रहे है, सरकार बस्तर जिले में चल रहे अवैध पशु बाजारों को बंद करे और गौ हत्या व गौ तस्करी रोकने विशेष अभियान चलाये, क्योंकि लगातार गौ तस्करी,गौ माँस तस्करी धड्डले से जारी है इसकी रोकथाम जरूरी है।
विज्ञापन