{"_id":"6882f9d4a9a367312f07bbab","slug":"bus-went-out-of-control-and-went-off-the-road-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur Accident: अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी बस, बाल-बाल बचे यात्री; हादसे के बाद चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur Accident: अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी बस, बाल-बाल बचे यात्री; हादसे के बाद चालक फरार
Fri, 25 Jul 2025 08:58 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 25 Jul 2025 08:58 AM IST
सार
जगदलपुर से रायपुर के लिए निकली यात्री बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क से नीचे उतर गई। इस घटना में यात्रियों को किसी भी प्रकार से कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
Jagdalpur Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर आज बड़ा हादसा होने से टल गया। जगदलपुर से रायपुर के लिए निकली यात्री बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क से नीचे उतर गई। इस घटना में यात्रियों को किसी भी प्रकार से कोई चोट नहीं आई। लेकिन घटना के बाद से चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद यात्री अपने सामानों को लेकर मुख्य मार्ग पर आ गए।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए यात्रियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 30 के लगभग यात्रियों को लेकर बस सुबह रायपुर के लिए रवाना हुई। करीब 7 बजे के लगभग जैसे ही बस बस्तर के आगे बालेंगा के पास पहुंची कि बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और स्कूल के पास सड़क से नीचे बस को उतार दिया। जब तक यात्री कुछ समझ पाते तब तक चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। वही इस बस में सवार यात्रियों को किसी भी प्रकार से कोई भी हानि नहीं हुई।
विज्ञापन